घर बदला है तो जान लो आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका

यदि आपने हाल ही में घर बदला है, तो अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करना जरूरी है ताकि सभी महत्वपूर्ण सेवाओं तक पहुंच बनी रहे। यह प्रक्रिया अब बेहद आसान हो गई है – केवल कुछ मिनटों में घर बैठे ऑनलाइन पते का अपडेट कैसे करें, जानिए यहां।

nishant2
By Nishant
Published on
घर बदला है तो जान लो आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका

आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है, जिसका उपयोग बैंक में खाता खोलने, पासपोर्ट बनवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे कई कार्यों में होता है। यदि आप किराए के घर में रहते हैं या नए पते पर शिफ्ट हुए हैं, तो आधार कार्ड में पते का सही अपडेट होना बेहद आवश्यक है। अच्छी बात यह है कि अब यह बदलाव आप घर बैठे कुछ सरल स्टेप्स में कर सकते हैं।

आधार कार्ड में ऑनलाइन एड्रेस बदलने का तरीका

अपने आधार कार्ड पर नया एड्रेस ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा:

  1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  2. ‘माई आधार’ विकल्प में जाकर Update Your Aadhaar पर क्लिक करें।
  3. अब पते को अपडेट करने के विकल्प पर जाएं और लॉग इन करें।
  4. लॉग इन करने के लिए अपनी 12 डिजिट की आधार संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और लॉग इन कर लें।
  6. प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करें।
  7. मौजूदा पता दिखेगा, इसके बगल में नया पता फील करने का विकल्प चुनें।
  8. नया एड्रेस सही-सही दर्ज करें और एक सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें, जिसमें नया पता हो।
  9. अंत में 50 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करें। पेमेंट के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिसे संभालकर रखें।
  10. 24 घंटे में आधार पर नया पता अपडेट हो जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

पते का अपडेट करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

यह भी देखें PAN कार्ड पर मोदी सरकार का बड़ा धमाका! अब दिखेगा कुछ ऐसा – जल्द न चेक किया तो हो सकती है परेशानी

PAN कार्ड पर मोदी सरकार का बड़ा धमाका! अब दिखेगा कुछ ऐसा – जल्द न चेक किया तो हो सकती है परेशानी

  • पासपोर्ट
  • बैंक स्टेटमेंट/पासबुक
  • पोस्ट ऑफिस अकाउंट स्टेटमेंट/पासबुक
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • सरकारी पहचान पत्र या सर्विस फोटो आईडी कार्ड

आधार कार्ड पर पते का अपडेट करने का यह तरीका न केवल आसान है, बल्कि आपको किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। इस प्रक्रिया के जरिए आप आसानी से अपने नए पते को आधार कार्ड पर अपडेट कर सकते हैं।

यह भी देखें आपके PAN Card पर किसी और ने तो नहीं लिया लोन? चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

आपके PAN Card पर किसी और ने तो नहीं लिया लोन? चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें