10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला! जानें दस्तावेज अपडेट को लेकर क्या है नियम और सेवाएं?

सरकार ने आधार कार्ड अपडेट को लेकर जारी किए नए नियम। जानें कैसे 10 साल पुराने कार्ड धारक बिना परेशानी के अपडेट कर सकते हैं अपने दस्तावेज और क्यों यह आपके लिए जरूरी है!

nishant2
By Nishant
Published on
10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला! जानें दस्तावेज अपडेट को लेकर क्या है नियम और सेवाएं?

अगर आपने 10 साल पहले आधार कार्ड बनवाया था, तो आपके लिए ये खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नए निर्देशों के अनुसार, आधार कार्ड धारकों को पहचान और निवास प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों को कम से कम एक बार अपडेट कराना अनिवार्य होगा। यह कदम सेंट्रल आइडेंटी डेटा रिपॉजिटरी (CIDR) में दर्ज जानकारी की सटीकता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

10 साल में एक बार आधार अपडेट क्यों जरूरी?

मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आधार कार्ड बनवाने के 10 साल पूरे होने पर संबंधित दस्तावेजों का अपडेट कराने से डेटा की निरंतर सटीकता सुनिश्चित होगी। समय के साथ, पते और अन्य जानकारी में बदलाव होने की संभावना रहती है। खासकर, किरायेदारों या नौकरी के कारण राज्य बदलने वाले लोगों के पुराने पते अमान्य हो सकते हैं।

आधार रेगुलेशंस में बदलाव

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार (एनरोलमेंट और अपडेट) रेगुलेशंस में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत, जिन आधार धारकों ने पिछले 10 वर्षों में अपनी जानकारी अपडेट नहीं कराई है, उन्हें जल्द से जल्द अपने पहचान और निवास प्रमाणपत्र दस्तावेजों को अपडेट करना होगा। UIDAI ने इसके लिए एक नया ‘अपडेट डॉक्यूमेंट’ फीचर पेश किया है।

अपडेट डॉक्यूमेंट फीचर

UIDAI का ‘अपडेट डॉक्यूमेंट’ फीचर आधार धारकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा देता है। आधार धारक My Aadhaar पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) या My Aadhaar ऐप के जरिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, आधार नामांकन केंद्रों पर जाकर भी दस्तावेज अपडेट कराना संभव है।

यह भी देखें PAN को Aadhaar से लिंक नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान – जल्द करें वरना पछताएंगे!

PAN को Aadhaar से लिंक नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान – जल्द करें वरना पछताएंगे!

आधार अपडेट की प्रक्रिया

आधार अपडेट कराने के लिए कार्ड धारक को मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क उस प्रकार के अपडेट पर निर्भर करेगा, जिसे धारक कराना चाहते हैं। आधार कार्ड धारक नाम, फोटो और निवास प्रमाण जैसे दस्तावेजों को अपडेट करा सकते हैं।

UIDAI की नई पहल

UIDAI ने अब तक 134 करोड़ आधार नंबर जारी किए हैं। हालांकि, कितने लोगों को अपनी जानकारी अपडेट कराने की जरूरत होगी, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट डेटा नहीं है। आधार में अपडेट नहीं कराने पर सर्विस डिलीवरी में रुकावट आ सकती है, इसलिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी देखें Aadhar Card Update New Rule 2025: आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि बदलने के बदले नियम, प्रक्रिया और फीस जानें

Aadhar Card Update New Rule 2025: आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि बदलने के बदले नियम, प्रक्रिया और फीस जानें

2 thoughts on “10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला! जानें दस्तावेज अपडेट को लेकर क्या है नियम और सेवाएं?”

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें