PAN कार्ड पर मोदी सरकार का बड़ा धमाका! अब दिखेगा कुछ ऐसा – जल्द न चेक किया तो हो सकती है परेशानी

मोदी सरकार ने PAN 2.0 को दी हरी झंडी! अब आपका पैन कार्ड दिखेगा बिल्कुल नया – क्यूआर कोड से होगा वेरिफिकेशन और हर जगह चलेगा डिजिटल पहचान के रूप में। जानें किसे मिलेगा नया कार्ड, क्या करना होगा और इससे क्या होंगे बड़े फायदे। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें पूरा लेख।

nishant2
By Nishant
Published on
PAN कार्ड पर मोदी सरकार का बड़ा धमाका! अब दिखेगा कुछ ऐसा – जल्द न चेक किया तो हो सकती है परेशानी

PAN कार्ड में बड़ा बदलाव होने जा रहा है और इस बार सरकार इसे पूरी तरह डिजिटल और हाई-टेक बना रही है। मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत ‘PAN 2.0’ प्रोजेक्ट के तहत अब पैन कार्ड में QR कोड जोड़ा जाएगा, जिससे दस्तावेज़ की सत्यता और उपयोगिता दोनों में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। यह बदलाव न सिर्फ तकनीक के लिहाज़ से अहम है, बल्कि आम लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा।

यह भी देखें: PAN के बाद Voter ID भी Aadhar से लिंक होगा? चुनाव आयोग ला सकता है नया नियम!

क्या है PAN 2.0 और क्यों है खास

PAN 2.0 दरअसल एक नया डिजिटलीकृत वर्ज़न है, जिसमें कार्डधारक की जानकारी एक क्यूआर कोड के रूप में दर्ज होगी। यह QR कोड कार्ड को स्कैन करते ही व्यक्ति की पूरी जानकारी दिखा देगा जिससे पैन कार्ड का वेरिफिकेशन तेज़, आसान और सुरक्षित हो जाएगा। यह बदलाव आयकर विभाग और वित्तीय संस्थाओं के बीच डेटा वेरिफिकेशन को एकदम सुगम बना देगा।

पैन कार्ड के डिज़ाइन और डेटा में क्या होगा नया

नए PAN कार्ड में न सिर्फ डिजाइन में बदलाव होगा बल्कि उसमें डिजिटल रूप से एन्क्रिप्टेड जानकारी क्यूआर कोड में छिपी होगी। इससे ना केवल कार्ड की फिजिकल कॉपी की जरूरत कम होगी, बल्कि यह नकली कार्डों पर भी रोक लगाएगा। इस अपडेट से पैन कार्ड धारक कहीं भी अपनी पहचान बिना दस्तावेज़ के, सिर्फ QR कोड स्कैन कराके साबित कर सकेंगे।

यह भी देखें: अभी नहीं किया आधार-पैन लिंक? आपके बैंक अकाउंट और इनकम पर लग सकता है ताला!

यह भी देखें Pan Card में गलती? जन्मतिथि और पता सुधारने का सबसे आसान तरीका यहां जानें!

Pan Card में गलती? जन्मतिथि और पता सुधारने का सबसे आसान तरीका यहां जानें!

पुराने कार्डधारकों को कैसे मिलेगा फायदा

यदि आपके पास पहले से PAN कार्ड है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौजूदा कार्डधारकों को भी यह नया अपग्रेड मिलेगा। उन्हें किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी और पैन नंबर भी वैसा ही रहेगा। इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए केंद्र सरकार 1,435 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय करदाता सेवा मंच का आधुनिकीकरण कर रही है।

डिजिटल इंडिया और पारदर्शिता की और बड़ा कदम

यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है। नए पैन कार्ड से सिर्फ आयकर विभाग ही नहीं, बल्कि बैंकिंग, आईपीओ-IPO, निवेश और सरकारी योजनाओं में भी वेरिफिकेशन प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी। यह कदम न केवल सरकारी कामकाज को डिजिटल बनाएगा बल्कि आम लोगों को धोखाधड़ी से भी बचाएगा।

यह भी देखें: आपके Aadhaar का हो रहा है गलत इस्तेमाल? चेक करें अभी, बस 1 मिनट में!

यह भी देखें वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करना है जरूरी? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करना है जरूरी? सरकार ने संसद में दिया जवाब

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें