उम्र के साथ बदलने लगे आपके उंगलियों के निशान? आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कब है जरूरी?

कई आधार धारकों को अंगुलियों के निशान की वजह से अपनी बायोमेट्रिक अपडेट करने में दिक्कत आती है। ऐसा उम्र बढ़ने पर फिंगरप्रिंट्स धुंधले हो जाने से होता है। ऐसे में UIDAI की तरफ कुछ समाधान दिए गए है जोकि आधार धारकों को मुश्किल से निकालेगा।

nishant2
By Nishant
Published on

हमारे देश में आधार सभी वर्ग के लोगो को कई तरह के लाभ पहुंचाने वाला दस्तावेज है। किंतु कुछ लोगो ने अजीब तरीके की दिक्कतों को बताया है जिसमे उनकी अंगुलियों के निशान धुंधले हो जाने पर आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नही हो रहा। खासकर काफी बुजुर्ग नागरिक इस तरह की समस्या से दो चार हो रहे है और मशीन उनके फिंगरप्रिंट मशीन में कैप्चर नही हो पा रहे है।

Aadhaar Biometric Update Details
Aadhaar Biometric Update Details

आधार की बायोमेट्रिक टेक्निक उस बात पर भरोसा करती है कि किसी व्यक्ति की बॉडी के कुछ अंग उम्र के साथ बूढ़े नही होते है। किंतु समय बीतने के साथ ही लोगी की त्वचा में लचीलापन कम होता है और घिसावट/ झुर्रियों से फिंगरप्रिंट/ आइरिश में बदलाहट एकदम प्राकृतिक है।

आधार में बायोमेट्रिक अपडेट क्या है?

आधार कार्ड में दो तरीकों से बायोमेट्रिक अपडेट होती है – फिंगरप्रिंट और आइरिश अपडेट। आधार नामांकन करने पर दसों उंगलियों का पैटर्न बायोमेट्रिक स्कैनर से अपलोड होती है। चूंकि हर व्यक्ति के फिंगरप्रिंट अनूठी होती है जोकि पहचान को प्रमाणित करते है।

बायोमेट्रिक अपडेट कब जरूरी है?

  • बच्चो के मामले में उनके 5 साल उम्र होने पर दुबारा बायोमेट्रिक अपडेट (उंगलियों और आंखों की स्कैन) करना जरूरी है। और उनके 15 वर्ष में किशोर होने पर फिर से बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी हो जाते है।
  • वयस्क नागरिकों की बायोमेट्रिक डिटेल्स में तकनीकी वजहों से बदलाव आने पर वेरिफिकेशन में दिक्कत होती हो तो वो इसको अपडेट करवाए। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है।

अंगुलियों के निशान अपडेट करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र में आधार कार्ड लेकर संपर्क करें।
  • कर्मी से आधार अपडेट फॉर्म की मांग करें।
  • फॉर्म में सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करके कर्मी को जमा करें।
  • वेरिफिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट या आइरिश स्कैनिंग का चुनाव करके बायोमेट्रिक अपडेट दें।
  • स्कैनिंग अपलोड हो जाने के बाद कर्मी इस डिटेल्स को वेरीफाई करेगा।
  • यह सफल होने पर आपके बायोमेट्रिक डिटेल्स UIDAI के डेटाबेस में अपडेट हो जाएंगे।
  • कर्मी को बायोमेट्रिक अपडेट का 50 रुपए फीस दें।

Related Links:

आधार लॉक और अनलॉक सेवा कैसे काम करती है? Aadhaar Lock and Unlock Service

यह भी देखें Aadhaar Update: आधार से लिंक नंबर हो गया है बंद, तो ऐसे जोड़ें नया नंबर, ये है फीस

Aadhaar Update: आधार से लिंक नंबर हो गया है बंद, तो ऐसे जोड़ें नया नंबर, ये है फीस

क्या मृत्यु के बाद आधार कार्ड बंद किया जा सकता है? जानिए वो नियम जो सबको पता होने चाहिए।

उम्र के साथ अंगुलियों के निशान बदले तो

आयु के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनिंग न हो तो ये ऑप्शन रहते है –

  • आधार वेरिफिकेशन में आंखो की स्कैनिंग यूज करे।
  • आधार में “चेहरा प्रमाणन” भी करा रहा है तो इसे आजमाएं।
  • अगर हो सके तो OTP वेरिफिकेशन से भी काम करवा लें।
  • नजदीकी आधार सेंटर में अपना “बायोमेट्रिक अपडेट” करवा लें।

बायोमेट्रिक अपडेट में जरूरी प्वाइंट

  • बायोमेट्रिक अपडेट के लिए नजदीकी आधार सर्विस सेंटर को UIDAI की वेबसाइट से “Locate an Enrollment Center” ऑप्शन से देखे।
  • आधार सेंटर में जाते समय अपना असली आधार कार्ड जरूर लेकर जाए।

यह भी देखें Aadhaar Card फ्री में डाउनलोड करें! 1 मिनट में डिजिटल आधार पाने का सबसे आसान तरीका!

Aadhaar Card फ्री में डाउनलोड करें! 1 मिनट में डिजिटल आधार पाने का सबसे आसान तरीका!

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें