Aadhaar on DigiYatra: एयरपोर्ट पर लाइन में लगने का झंझट खत्म! आधार और चेहरे से ‘DigiYatra’ का उपयोग कैसे करें।

अब एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों में लगने की परेशानी जल्द ही बीते दिनों की बात हो सकती है, भारत सरकार की पहल DigiYatra Foundation द्वारा शुरू की गई DigiYatra App की मदद से यात्री बिना कागज दिखाए सिर्फ अपने चेहरे और आधार के जरिए एयरपोर्ट में एंट्री कर सकते हैं

nishant2
By Nishant
Published on
Aadhaar on DigiYatra: एयरपोर्ट पर लाइन में लगने का झंझट खत्म! आधार और चेहरे से 'DigiYatra' का उपयोग कैसे करें।
Aadhaar on DigiYatra: एयरपोर्ट पर लाइन में लगने का झंझट खत्म! आधार और चेहरे से ‘DigiYatra’ का उपयोग कैसे करें।

अब एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों में लगने की परेशानी जल्द ही बीते दिनों की बात हो सकती है, भारत सरकार की पहल DigiYatra Foundation द्वारा शुरू की गई DigiYatra App की मदद से यात्री बिना कागज दिखाए सिर्फ अपने चेहरे और आधार के जरिए एयरपोर्ट में एंट्री कर सकते हैं।

क्या है DigiYatra?

DigiYatra एक डिजिटल ट्रैवल सिस्टम है, जो फेस रिकग्निशन तकनीक पर आधारित है, इसमें यात्रियों की पहचान उनके चेहरे से की जाती है, जिससे एयरपोर्ट पर चेक-इन और सिक्योरिटी प्रोसेस बेहद तेज और आसान हो जाता है।

आधार से कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

DigiYatra का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को पहले ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • मोबाइल में DigiYatra ऐप इंस्टॉल करें
  • आधार नंबर डालकर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें
  • अपनी सेल्फी (फेस स्कैन) अपलोड करें
  • फ्लाइट की जानकारी (बोर्डिंग पास) ऐप में जोड़ें

इसके बाद आपकी डिजिटल आईडी तैयार हो जाती है।

एयरपोर्ट पर ऐसे करें इस्तेमाल

रजिस्ट्रेशन के बाद एयरपोर्ट पर एंट्री के समय:

  • DigiYatra गेट पर जाएं
  • कैमरे के सामने खड़े हों
  • आपका चेहरा स्कैन होते ही गेट अपने आप खुल जाएगा

इसके बाद सिक्योरिटी चेक और बोर्डिंग के दौरान भी यही प्रक्रिया दोहराई जाती है।

यह भी देखें आधार कार्ड अपडेट को बदल गया नियम, अब आईडी-एड्रेस प्रूफ देकर ही कार्ड में होगा बदलाव

आधार कार्ड अपडेट को बदल गया नियम, अब आईडी-एड्रेस प्रूफ देकर ही कार्ड में होगा बदलाव

किन एयरपोर्ट्स पर उपलब्ध है सुविधा?

DigiYatra सुविधा देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर शुरू हो चुकी है, जैसे:

  • Indira Gandhi International Airport
  • Kempegowda International Airport
  • Rajiv Gandhi International Airport
  • Lal Bahadur Shastri International Airport

आने वाले समय में इसे और भी एयरपोर्ट्स पर लागू किया जाएगा।

क्या है इसका फायदा?

  • लंबी लाइनों से छुटकारा
  • कागजी डॉक्यूमेंट दिखाने की जरूरत नहीं
  • तेज और स्मूद ट्रैवल एक्सपीरियंस
  • पूरी प्रक्रिया डिजिटल और सुरक्षित

डेटा सुरक्षा का क्या है इंतजाम?

DigiYatra में यात्रियों का डेटा सुरक्षित रखने के लिए मजबूत एन्क्रिप्शन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है साथ ही, फ्लाइट पूरी होने के बाद डेटा को सिस्टम से हटा दिया जाता है।

DigiYatra ऐप के जरिए एयरपोर्ट यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गई है, आधार और फेस रिकग्निशन की मदद से यात्री बिना किसी झंझट के अपने सफर का आनंद ले सकते हैं आने वाले समय में यह सिस्टम देशभर के एयरपोर्ट्स पर आम हो सकता है।

यह भी देखें Aadhaar Card का किसने किया गलत इस्तेमाल? बस एक क्लिक में करें तुरंत पता!

Aadhaar Card का किसने किया गलत इस्तेमाल? बस एक क्लिक में करें तुरंत पता!

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें