आधार कार्ड में ‘नाम की स्पेलिंग’ गलत है? स्कॉलरशिप फॉर्म भरने से पहले इसे ऐसे ठीक करें

काफी लोगो के आधार में नाम की स्पेलिंग में कुछ गलती रहती है। इस बात को नजरंदाज करना आगे दिक्कत दे सकता है। UIDAI की तरफ से आसान तरीकों से आधार में नाम सुधारने का विकल्प है।

nishant2
By Nishant
Published on

हमारे देश में कई सरकारी एवं निजी कामों में आधार कार्ड अपलोड करने पर ही काम होता है। इसी कारण ये हर नागरिक के लिए अहम दस्तावेज बनकर उभर रहा है। आम लोग आधार कार्ड की मदद से कई सरकारी मदद का भी फायदा ले सकते है। किंतु काफी लोग अपना आधार कार्ड बनवाते समय गलत नाम दर्ज कर देते है। तो ऐसे में व्यक्ति के नाम की स्पेलिंग में छोटी सी मिस्टेक होने पर भी वो अमान्य हो जाता है।

Aadhaar Card Name Spelling
Aadhaar Card Name Spelling

आधार में गलत नाम होने पर वो दूसरे दस्तावेजों से मिलान नही करता है और यही पर काम रुकने की संभावना बढ़ जाती है। किंतु इस प्रकार की मुश्किल में पड़े लोगो को UIDAI की तरफ से नाम सुधारने का आसान मौका दिया जाता है। अब आपको हम नाम सही करने की सही प्रोसेस की जानकारी देते है।

आधार कार्ड में ‘नाम की स्पेलिंग’ सही करना

किसी भी व्यक्ति के आधार में नाम की स्पेलिंग गलत होना काफी नॉर्मल सी दिक्कत है। इस समस्या को ऑनलाइन / ऑफलाइन दोनो ही तरह से सुधारने का ऑप्शन UIDAI दे रहा है। नाम सुधारते समय यह ध्यान रखे कि इसकी एक लिमिट होती है तो यह काम ध्यानपूर्वक करना है।

ऑनलाइन नाम ठीक करना

  • जिनका आधार नंबर उनके मोबाइल से लिंक हो तो वे ये काम घर से ही कर लेंगे।
  • सबसे पहले आपने UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • अपने 12 डिजिट आधार नंबर और लिंक मोबाइल को दर्ज करें।Enter Adhaar No. and Captcha
  • अपने मोबाइल पर मिले OTP को दर्ज करके लॉगिन हो जाए।
  • अब होम पेज पर “Update Aadhaar Online” ऑप्शन को चुने।Choosing Adhaar Update Online Option
  • यहां पर आपने “Name” ऑप्शन को चुनकर सही वाला नाम दर्ज करें।
  • आपको कोई एक पहचान प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा जैसे – मतदाता पहचान पत्र, पैनकार्ड या पासपोर्ट आदि।
  • ये होने पर 50 रुपए फीस को ऑनलाइन जमा कर दें।
  • आपको स्क्रीन पर URN रसीद भी दिखेगी जिसका URN नम्बर नोट करना है।
  • URN नंबर की मदद से अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक करते रहे।

आधार सर्विस सेंटर से नाम ठीक करना

जो भी आधार धारक ऑनलाइन नाम ठीक नही कर पा रही हो या उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नही है। तो उनको नजदीकी आधार सर्विस सेंटर जाकर अपना नाम सुधारना होगा, जोकि निम्न प्रकार से है-

यह भी देखें आधार कार्ड से जुड़ी ये गलती पड़ सकती है भारी! जानें नए नियम और बचाव के तरीके

आधार कार्ड से जुड़ी ये गलती पड़ सकती है भारी! जानें नए नियम और बचाव के तरीके

  • सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सर्विस सेंटर में संपर्क करें।
  • कर्मी से आधार करेक्शन फॉर्म प्राप्त करें और अपना सही वाला नाम ध्यानपूर्वक भरे।
  • कोई पहचान का दस्तावेज भी कर्मी को दें।
  • कर्मी उसको अपलोड करके आपको वापस कर देंगे।
  • इसके बाद अपने बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट और फोटो) भी दें।
  • पूरी प्रोसेस हो जाने के बाद कर्मी से इसकी रसीद जरूर लें।

Related Links:

Aadhaar Free Biometrics: 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट फ्री! उसके बाद लगेंगे ₹125, अभी जानें पूरा नियम

आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत? 5 मिनट में खुद करें सही – जानिए आसान तरीका!

आधार में नाम सुधारने से जुड़ी बाते

  • नाम सुधारने में ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनो तरीको में कोई एक वैलिड सरकारी आईडी जरूर देना होगी।
  • इस पूरी प्रक्रिया में 7 से 15 दिनों का टाइम लगता है।
  • अपना नाम अपडेट करते समय नाम की स्पेलिंग अच्छे से जांचकर ही दर्ज करें।

यह भी देखें आपके आधार का कौन कर रहा है इस्तेमाल? घर बैठे ऐसे लगाएं मिनटों में पता!

आपके आधार का कौन कर रहा है इस्तेमाल? घर बैठे ऐसे लगाएं मिनटों में पता!

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें