क्या आपका आधार कार्ड इनवैलिड हो गया है? अभी चेक करें अपना स्टेटस और समाधान

देश के सभी लोग आधार कार्ड के महत्व से परिचित है। यदि किसी व्यक्ति का आधार इनवेलिड हो गया है तो उनको सरकारी/ निजी कामों में दिक्कत आएगी। इस परेशानी का UIDAI की तरफ से समाधान है जिसकी जानकारी हम दे रहे है।

nishant2
By Nishant
Published on

आज के समय में सरकारी और निजी कामों में आधार कार्ड का यूज काफी जरूरी हो चुका है। बच्चे, बूढ़े और कामकाजी लोग सभी के लिए आधार कार्ड मददगार डॉक्यूमेंट है। काफी लोग यह पूछते है कि उनके आधार की कोई तय वैलिडिटी भी है जिसके बाद आधार कार्ड इनवैलिड (अमान्य) हो जाएगा।

Check Aadhar Card Invalid
Check Aadhar Card Invalid

किसी व्यक्ति के आधार कार्ड के इनवैलिड/ निष्क्रिय हो जाने के पीछे काफी तकनीकी और प्रशासनिक वजहें हो सकती है। किंतु ऐसा होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है चूंकि UIDAI की ओर से इस मामले में कुछ समाधान भी दिए है।

आधार कार्ड इनवैलिड होने की वजह

  • अगर आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट या आइरिश (आंख) की स्कैनिंग साफ नही हो।
  • फॉर्म में दर्ज डिटेल्स आपके द्वारा अपलोड प्रमाण पत्रों से अलग हो।
  • ऑपरेटर द्वारा गलत डिटेल्स दर्ज कर दी गई हो।
  • आपके द्वारा आधार में दर्ज नाम/ जन्मतिथि को कई बार अपडेट करने के प्रयास हुए हो।
  • अगर सिस्टम में एक जैसे बायोमेट्रिक डाटा वाला कोई अन्य आधार कार्ड बना है।
  • व्यक्ति द्वारा अपलोड हुए डॉक्यूमेंट्स पुराने, धुंधले अथवा अमान्य सूची वाले हो।

आधार कार्ड की वैलिडिटी चेक करना

कोई भी अपने आधार की वैलिडीटी को ऑनलाइन तरीके से कुछ सरल स्टेप्स में चेक कर सकता है जोकि निम्न है,

  • सबसे पहले आपने UIDAI की अधिकारी वेबसाइट ओपन करनी है।
  • होम पेज में “आधार सेवाएं” में “Check Adhaar Validity” विकल्प को चुने।Check Adhaar Validity Option
  • अब “आधार नंबर सत्यापित करें” ऑप्शन लेकर अपना 12 अंकित आधार नंबर दर्ज करे।Enter Adhaar No. and Captcha
  • प्रदर्शित कैप्चा कोड को टाइप करके “सत्यापित करें” ऑप्शन को चुने।
  • आधार कार्ड के वैलिड होने पर एक मैसेज दिखाई देगा।
  • किंतु आधार के “इनवैलिड/ निष्क्रिय” होने पर एरर मैसेज दिखेगा।

इनवैलिड आधार का समाधान

  • आपने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आईडी, एड्रेस प्रूफ और जन्मतिथि प्रमाण पत्र आदि को लेकर निकटतम आधार सर्विस सेंटर में जाना है।
  • सेंटर में आधार अपडेट फॉर्म मांगे और डिटेल्स दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट, आइरिश स्कैन एवं फोटो) प्रदान करें।
  • आपके नवीनतम बायोमेट्रिक को पहले वाले रिकॉर्ड से मिलाने का काम होगा।
  • UIDAI की तरफ से सत्यापन होने पर आपका आधार एक्टिव हो जायेगा।

Related Links:

सरकार की चेतावनी: आधार कार्ड पर ये गलती आपको पड़ सकती है भारी!

यह भी देखें Aadhaar PAN Link Deadline: 1 नवंबर से आधार के नए नियम लागू! PAN Link और KYC के Deadline की पूरी जानकारी

Aadhaar PAN Link Deadline: 1 नवंबर से आधार के नए नियम लागू! PAN Link और KYC के Deadline की पूरी जानकारी

आधार कार्ड अपनी ‘लोकल लैंग्वेज’ में कैसे बनाएं, पूरा आधार कार्ड बनेगा आपकी भाषा में

आधार वैलिडिटी चेक करने के फायदे

  • आधार धारक को समय-समय पर इसकी वैलिडिटी की चेकिंग करने से उपयोगिता का पता चलता रहता है।
  • आधार वैलिडिटी जांचने से किसी अन्य द्वारा निष्क्रिय आधार के दुरुपयोग से बचाव होता है।
  • UIDAI तेज ऑनलाइन प्रोसेस से सुविधा देता है जोकि कही से भी उपयोग कर सकते है।

यदि किसी वजह से आधार डीएक्टिवेट होने पर समाधान नहीं मिल पा रहा हो तो आपने अपने UIDAI के स्थानीय ऑफिस से मदद लेनी है। आप चाहे तो UIDAI को ईमेल आईडी [email protected] पर भी लिख सकते है।

यह भी देखें आधार डेटा चोरी से बचाना है? एक क्लिक में करें लॉक!

आधार डेटा चोरी से बचना है? बस एक क्लिक में करें लॉक – जानिए कैसे करें अपने डिटेल्स को 100% सेफ!

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें