क्या आधार अपडेट के बाद बदल जाता है आपका Aadhaar नंबर? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान!

क्या आपने हाल ही में Aadhaar अपडेट कराया है? तो क्या अब आपका आधार नंबर भी बदल गया है? यह सवाल कई लोगों को उलझन में डाल देता है। इस लेख में जानिए UIDAI का असली नियम और वह सच्चाई जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है – ताकि आप गलतफहमी का शिकार न हों।

nishant2
By Nishant
Published on
क्या आधार अपडेट के बाद बदल जाता है आपका Aadhaar नंबर? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान!

आधार नंबर (Aadhaar Number) को लेकर लोगों के बीच एक आम भ्रम बना हुआ है कि अगर वे आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट करते हैं, तो क्या उनका आधार नंबर भी बदल जाएगा। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने साफ किया है कि एक बार जारी किया गया Aadhaar नंबर व्यक्ति की पूरी जिंदगी के लिए वैध और स्थायी होता है।

यह भी देखें: आधार नियमों में बड़ा बदलाव! – अब निजी कंपनियां भी कर सकेंगी आपका आधार वेरिफिकेशन

आधार की पहचान नहीं बदलती

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट और दिशा-निर्देशों के अनुसार, Aadhaar केवल एक बार ही जनरेट होता है और यह व्यक्ति की विशिष्ट डिजिटल पहचान का हिस्सा होता है। चाहे आप अपना नाम दो बार बदलें, जन्मतिथि में सुधार कराएं या पता बार-बार अपडेट करें, आपके Aadhaar नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा। यह व्यवस्था आधार की यूनिक और जीवन भर वैध पहचान सुनिश्चित करती है।

आधार में किन जानकारियों को अपडेट किया जा सकता है?

आधार धारक UIDAI द्वारा अधिकृत केंद्रों या ऑनलाइन माध्यम से कई जानकारियों को अपडेट करा सकते हैं। इनमें नाम (Name), जन्मतिथि (Date of Birth), लिंग (Gender), पता (Address), मोबाइल नंबर (Mobile Number) और ईमेल आईडी (Email ID) शामिल हैं। जहां नाम अधिकतम दो बार बदला जा सकता है, वहीं जन्मतिथि और जेंडर को सिर्फ एक बार अपडेट करने की अनुमति है। पता, मोबाइल और ईमेल को जितनी बार जरूरी हो, उतनी बार अपडेट किया जा सकता है।

यह भी देखें: अब आधार वेरीफिकेशन भी होगा UPI जैसा फास्ट! सरकार ने लॉन्च किया धमाकेदार ऐप

यह भी देखें IRCTC Aadhar Link - आईआरसीटीसी को आधार से लिंक कैसे करे ?

IRCTC को आधार से लिंक कैसे करें? देखें

आधार अपडेट के बाद कैसे भेजी जाती है नई जानकारी?

यदि आपने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या लिंग जैसी जानकारी अपडेट कराई है, तो UIDAI द्वारा आपके पते पर एक नया Aadhaar लेटर भेजा जाता है जिसमें अपडेट की गई जानकारी होती है। लेकिन ध्यान रहे कि इस प्रक्रिया के दौरान भी आपका आधार नंबर वैसा का वैसा ही रहता है। अगर आपने सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट किया है, तो आपको डिजिटल माध्यम से जानकारी भेजी जाती है, और नया आधार पत्र नहीं भेजा जाता।

क्यों जरूरी है यह स्थायित्व?

Aadhaar का नंबर सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि आपकी पहचान का डिजिटल प्रमाण है। यह देशभर की तमाम सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, पेंशन, पासपोर्ट और यहां तक कि IPO आवंटन जैसी प्रक्रियाओं में प्रयोग किया जाता है। अगर हर बार जानकारी अपडेट पर आधार नंबर बदलता, तो यह सिस्टम पूरी तरह से अस्थिर हो जाता। इसलिए UIDAI ने इसे एक बार के लिए स्थायी और अंतिम बना दिया है, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और निरंतरता बनी रहे।

यह भी देखें: 5 और 15 साल में Aadhaar अपडेट नहीं किया तो हो सकती हैं बड़ी परेशानी! अभी जान लें वरना पछताना पड़ सकता है

यह भी देखें आधार कार्ड खो गया? मिनटों में ऑनलाइन ऑर्डर करें डुप्लिकेट कार्ड, जानें तरीका!

आधार कार्ड खो गया? मिनटों में ऑनलाइन ऑर्डर करें डुप्लिकेट कार्ड, जानें तरीका!

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें