Aadhaar Card में केवल 1 बार कर सकते हैं ये बदलाव, हो गई गलती तो दोबारा नहीं मिलता मौका

आधार कार्ड में नाम, जेंडर, और जन्मतिथि जैसी जानकारी केवल सीमित बार बदली जा सकती है। जेंडर और जन्मतिथि एक बार, जबकि नाम दो बार बदला जा सकता है। Aadhaar Card में एड्रैस कई बार बदला जा सकता है।

nishant2
By Nishant
Published on
Aadhaar Card में केवल 1 बार कर सकते हैं ये बदलाव, हो गई गलती तो दोबारा नहीं मिलता मौका

आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो हर छोटे-बड़े काम के लिए आवश्यक हो गया है। चाहे पता बदलना हो, शादी के बाद नाम बदलना हो, या फिर डेट ऑफ बर्थ में कोई सुधार करना हो, आधार में बदलाव का प्रावधान है। हालांकि, UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने आधार में बदलाव के लिए कुछ सीमाएं तय की हैं। इन नियमों के तहत, कुछ सुधार केवल एक या दो बार ही किए जा सकते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आधार कार्ड में किस प्रकार के सुधार कितनी बार किए जा सकते हैं।

जेंडर और जन्मतिथि में बदलाव

जेंडर (लिंग) और जन्मतिथि में बदलाव करने का मौका UIDAI द्वारा केवल एक बार दिया जाता है। अगर किसी कारणवश जेंडर या जन्मतिथि गलत दर्ज हो गई है, तो इसे केवल एक बार सही किया जा सकता है।

इसके लिए पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट आदि डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी। सुधार के लिए नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद बदलाव किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

नाम में बदलाव

आधार कार्ड में नाम बदलने की सुविधा दो बार तक दी जाती है। जैसे अगर नाम की स्पेलिंग गलत है या शादी के बाद महिला को अपना सरनेम बदलना है, तो इस बदलाव को केवल दो बार ही किया जा सकता है।

इस बदलाव के लिए आपको आधार नामांकन केंद्र जाकर आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे।

पता बदलने की कोई सीमा नहीं

अगर आप आप शहर बदलते हैं और आपको अपना पता बदलने की जरूरत होती है, तो आधार कार्ड में पता बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप जितनी बार चाहें अपना पता बदल सकते हैं।

यह भी देखें Aadhar Card Update: बच्चों का अब तक नहीं बना आधार कार्ड? तुरंत बनवा लें, बदल गए हैं ये नियम

Aadhar Card Update: बच्चों का अब तक नहीं बना आधार कार्ड? तुरंत बनवा लें, बदल गए हैं ये नियम

आप ऑनलाइन माध्यम से UIDAI की वेबसाइट पर जाकर भी पता बदल सकते हैं। इसके लिए आपको बिजली का बिल, पानी का बिल, रेंटल एग्रीमेंट आदि जैसे प्रमाण अपलोड करने होंगे। पता बदलने की प्रक्रिया के लिए भी 50 रुपये शुल्क देना होगा।

आधार कार्ड में नाम बदलने का तरीका

नाम बदलने के लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र जाना होगा। वहां, आपसे आधार नामांकन फॉर्म भरवाया जाएगा और बायोमेट्रिक डेटा लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नाम बदलने के लिए रसीद दी जाएगी, जिसमें URN नंबर होगा, जिससे आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

पता बदलने का तरीका

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें और आधार अपडेट ऑप्शन में जाकर पता बदलने की प्रक्रिया शुरू करें। नए एड्रेस की डिटेल्स भरने के बाद, संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और 50 रुपये की फीस का भुगतान करें। पेमेंट के बाद आपको रसीद मिलेगी और कुछ दिनों में आपका पता अपडेट हो जाएगा।

आधार कार्ड में सुधार के लिए UIDAI ने स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। जहां कुछ बदलाव केवल एक या दो बार किए जा सकते हैं, वहीं पते में आप असीमित बदलाव कर सकते हैं। आधार में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है और इसका इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण कार्यों में होता है।

यह भी देखें बिना पैन-आधार कार्ड के इन योजनाओं का नहीं उठा सकेंगे फायदा, करना होगा ये काम

बिना पैन-आधार कार्ड के इन योजनाओं का नहीं उठा सकेंगे फायदा, करना होगा ये काम

Leave a Comment