आज के समय में सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी लोगो के आधिकारिक कामों में आधार कार्ड जमा करना पड़ रहा है। ऐसे में काफी लोग अपने आधार कार्ड को पाने में दिक्कत महसूस करते है।

किंतु सरकार ने लोगो को आसानी देने के उद्देश्य से वॉट्सएप से ही आधार कार्ड और पैनकार्ड डाउनलोड की सुविधा दी है। सरकार इस खास सेवा को MyGov हेल्पडेस्क के द्वारा दे रही है जिसमे डिजिलॉकर सर्विस दी जा रही है।
Whatsapp से ही आधार कार्ड पाए
काफी लोगो को अपना आधार कार्ड डाउनलोड करने के कई तरीके मालूम है और लोग UIDAI की वेबसाइट या एप को यूज कर रहे है। किंतु यह जान लेना भी जरूरी है कि कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड को Whatsapp के द्वारा भी डाउनलोड कर सकते है। इस काम को थोड़े से सरल स्टेप्स को जानकर कर सकते है। आधार कार्ड को हर जरूरी ऑफिशियल काम जैसे बैंक खाता, मोबाइल सिम और पेंशन आदि देना पड़ेगा।
MyGov हेल्पडेस्क क्या होता है?
सरकार की तरफ से Whatsapp पर एक ऑफिशियल चैटबोट लॉन्च हुआ है। इसकी मदद से लोग पाने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, पैनकार्ड, मार्कशीट और ड्राइविंग लाइसेंस आदि को सीधा मोबाइल पर पा सकेंगे। ये ऐप की सर्विस काफी सुरक्षित भी है और इसमें किसी प्रकार की दूसरी एप को डाउनलोड नही करना होगा।
Whatsapp पर आधार कार्ड पाने का प्रोसेस
इस प्रोसेस को करने में ध्यान रखे कि आपका आधार कार्ड से लिंक एक्टिव मोबाइल मौजूद हो ताकि OTP को वेरिफाई किया जा सके-
- सबसे पहले आप पाने स्मार्टफोन में MyGov हेल्पडेस्क के ऑफिशियल नंबर +919013151515 को सेव करें।

- अब अपने मोबाइल पर Whatsapp को ओपन करके इस नंबर पर “Hi” या “Namaste” सेंड करें।

- यह मैसेज आएगा कि आपको “Cowin Services” चाहिए या “DigiLocker Services” तो आपने “DigiLocker Services” को चुनना है।

- अब आपको यह बताना है कि आपके पास अपना “DigiLocker” खाता है या नही। आपने अपने अनुसार Yes या No के विकल्प को चुनना है।

- यहां पर अपना 12 डिजिट वाला आधार नंबर दर्ज करना है।

- अब आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरिफाई करना है।
- वेरिफाई हो जाने पर आपके DigiLocker में मौजूद सभी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट प्रदर्शित होगी।
- अब अपने आधार कार्ड के लिस्ट नंबर को चुनना है।
- थोड़े ही मिनट में आपके आधार कार्ड की pdf फाइल Whatsapp पर प्राप्त होगी।
Related Links:
Aadhar for NRIs: क्या भारत से 182 दिन बाहर रहने पर आधार अवैध हो जाता है?
मृतक व्यक्ति के आधार कार्ड का क्या करना चाहिए? क्या इसे सरेंडर करना है अनिवार्य?
सर्विस के मुख्य फायदे
- अगर आपका फिजिकल आधार कार्ड नहीं मिल रहा हो तो ऐसे तत्काल मदद होगी।
- यह सरकार सीधे ही DigiLocker से आधार दे रही है तो आधार की डिजिटल कॉपी पूरी तरह से वैलिड और सेफ रहती है।
- DigiLocker से कोई अपने आधार के साथ पैनकार्ड, 10/12वी की मार्कशीट और गाड़ी की RC को भी प्राप्त कर सकता है।







