UIDAI की वेबसाइट पर ‘चेक हिस्ट्री’ फीचर: कैसे पता करें कि आपका आधार किसने इस्तेमाल किया?

जिनको भी अपने आधार कार्ड के किन जगहों पर यूज होने की सही जानकारी लेनी हो तो यह प्रोसेस ऑनलाइन हो सकता है। ऐसा करना इसलिए जरूरी है ताकि आपका आधार कार्ड किसी गलत काम में कभी यूज न होने पाए।

nishant2
By Nishant
Published on

आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति की पहचान से जुड़ा अहम दस्तावेज होता है। इसकी अहमियत के कारण इसका दुरुपयोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आज करीब प्रत्येक जरूरी कार्यों में वैलिड आधार कार्ड की डिमांड होती है। ऐसे में ये जानना भी जरूरी है कि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड कहा-कहां यूज हो रहा है?

Aadhaar 'Check History' Feature
Aadhaar ‘Check History’ Feature

जिनको भी इस आधार चेक हिस्ट्री की जानकारी न हो तो उनको आज के लेख में यह जानने की जानकारी देंगे कि उनका आधार कार्ड कहां यूज हो रहा है?

UIDAI का आधार ‘चेक हिस्ट्री’ फीचर

UIDAI की तरफ से “आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री” नाम का फीचर काफी लाभकारी है। हर एक जागरूक आधार धारक को इस फीचर कर यूज नियमित रूप से करते रहना चाहिए। इस फीचर की मदद से कोई व्यक्ति यह आसानी से देख लेगा कि उसके आधार नंबर को कहां, कब और किस बात के लिए यूज किया गया है जैसे – बैंक अकाउंट, मोबाइल सिम और सरकारी सब्सिडी/ पेंशन आदि।

आधार कहां यूज हुआ, ऐसे देखे

किसी भी व्यक्ति का आधार चेक हिस्ट्री की ट्रैकिंग एकदम आसान और सुरक्षित फैसला है। अब आपको नीचे बताए गए प्रोसेस को अच्छे से देखना है –

  • सबसे पहले आपने UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • लॉगिन होने के लिए अपने 12 डिजिट के आधार नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें।Enter Adhaar No. and Captcha
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर मिले OTP को दर्ज करके “Login” बटन दबाए।
  • नए पेज में काफी सर्विस के ऑप्शन होंगे किंतु आपने “Authentication History” को चुनना है।Choosing Aadhaar 'Check History' Option (1)
  • अब आपने “Select Service Type” में All को चुनते हुए उस डेट लिमिट को चुनना है जिसकी हिस्ट्री आपने देखनी है।
  • इसके बाद आपने “Fetch Authentication History” विकल्प को चुनना है।

Related Links:

e-Aadhaar App: अब आधार कार्ड अपडेट करें घर बैठे, नहीं लगना होगा लाइन में

यह भी देखें सिर्फ एक SMS से करें अपना Aadhaar Card लॉक, बचें हर तरह के फर्जीवाड़े से!

सिर्फ एक SMS से करें अपना Aadhaar Card लॉक, बचें हर तरह के फर्जीवाड़े से!

खो गया आपका आधार कार्ड और नंबर भी याद नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें रिकवर!

आधार चेक हिस्ट्री के फायदे

  • अगर किसी व्यक्ति को उससे जुड़े किसी संदिग्ध लेनेदेन का शक हो तो वो आसानी से देख सकेगा कि किस व्यक्ति/ संस्था ने उसके आधार को यूज किया है।
  • अगर कही पर आपकी मर्जी के बगैर ही आपके आधार को ऑथेंटिकेशन कर दिया हो तो UIDAI को इस बारे में बताकर अपने बायोमेट्रिक को लॉक करवा लें।
  • कोई भी आधार धारक बीते 6 माह के कुल 50 ऑथेंटिकेशन लेनदेन को चेक कर लेगा।

कोई गड़बड़ी दिखे तो यह करें

आपके द्वारा चुनी डेट लिमिट के आधार पर आधार ऑथेंटिकेशन की लिस्ट खुलकर आएगी। इस लिस्ट में आप तारीख, टाइम और ऑथेंटिकेशन का टाइप (बायोमेट्रिक/ OTP) दिखेंगे। यहां पर कोई गलत एंट्री दिखे तो आपने तत्काल आधार में बायोमेट्रिक लॉक करवाना यह UIDAI के हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क करें। आधार कार्ड से जुड़े इस अहम फीचर को रेगुलर यूज करना काफी हेल्पफुल होता है।

यह भी देखें आपके आधार कार्ड पर कितनी सिम हैं एक्टिव? 2025 के नए नियम से ऐसे करें पूरा खुलासा"

आपके आधार कार्ड पर कितनी सिम हैं एक्टिव? 2025 के नए नियम से ऐसे करें पूरा खुलासा"

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें