Aadhaar Update: जानें कितनी बार बदल सकते हैं डिटेल्स और क्या हैं नए नियम!

UIDAI के नए नियमों के तहत आधार कार्ड में बदलाव के लिए सीमाएं तय कर दी गई हैं। जानें, कितनी बार अपडेट कर सकते हैं अपनी जानकारी और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत। यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है!

nishant2
By Nishant
Published on
Aadhaar Update: जानें कितनी बार बदल सकते हैं डिटेल्स और क्या हैं नए नियम!

Aadhaar Update: आधार कार्ड (Aadhaar Card) सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना न तो आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और न ही सिम कार्ड खरीद सकते हैं। आधार कार्ड में दी गई जानकारी का सटीक और अपडेटेड होना बेहद जरूरी है। हालांकि, जब पहली बार आधार बनवाया जाता है, तो कई बार अनजाने में गलतियां हो जाती हैं। इन गलतियों को सुधारने के लिए UIDAI ने कुछ विशेष नियम बनाए हैं।

आधार कार्ड कितनी बार बनवाया जा सकता है?

आधार कार्ड पर 12 अंकों का एक यूनीक नंबर दिया जाता है, जो केवल एक बार ही नागरिक को जारी किया जाता है। एक बार आधार बन जाने के बाद इसे दोबारा बनवाने का विकल्प नहीं होता। हालांकि, अगर पहली बार में कोई गलती हो जाए, तो उसे सुधारने की सुविधा जरूर मिलती है।

डेट ऑफ बर्थ कितनी बार बदली जा सकती है?

डेट ऑफ बर्थ को अपडेट करने को लेकर UIDAI ने काफी सख्त नियम बनाए हैं। आधार कार्ड में DOB केवल एक बार ही बदली जा सकती है। अगर पहली बार सुधार करवाने के बाद भी गलती रह जाती है, तो इसे दोबारा बदलवाना काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए DOB अपडेट करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

नाम में बदलाव के नियम

आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको दो बार मौका मिलता है। नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होता है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है।

यह भी देखें सिर्फ ₹50 में बनवाएं सुपर हाईटेक आधार कार्ड! जानिए UIDAI का चौंकाने वाला नया अपडेट

सिर्फ ₹50 में बनवाएं सुपर हाईटेक आधार कार्ड! जानिए UIDAI का चौंकाने वाला नया अपडेट

जेंडर अपडेट की सीमा

जेंडर (Gender) अपडेट करने की अनुमति केवल एक बार दी जाती है। इसलिए पहली बार में ही सही जानकारी अपडेट करवाना आवश्यक है।

एड्रेस, मोबाइल नंबर और फोटो में बदलाव

एड्रेस, मोबाइल नंबर, और फोटो अपडेट करने की प्रक्रिया पर कोई सीमा नहीं है। आप इन्हें जरूरत के अनुसार बार-बार बदलवा सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो काम या निवास स्थान बदलते रहते हैं।

यह भी देखें UIDAI New Rule 2025: अब बच्चों के Aadhaar के लिए जरूरी नहीं Birth Certificate, जानिए नया सिस्टम कैसे काम करेगा

UIDAI New Rule 2025: अब बच्चों के Aadhaar के लिए जरूरी नहीं Birth Certificate, जानिए नया सिस्टम कैसे काम करेगा

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें