आधार अपडेट फ्री में! सरकार ने फिर बढ़ाई डेडलाइन, जल्दी करें वरना चूक जाएंगे

UIDAI ने आधार (Aadhaar) अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दी है! अब बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन अपडेट करें अपने जरूरी डॉक्यूमेंट, वरना बाद में चुकानी होगी फीस। जानें आसान तरीका और जल्द करें अपडेट!

nishant2
By Nishant
Published on
आधार अपडेट फ्री में! सरकार ने फिर बढ़ाई डेडलाइन, जल्दी करें वरना चूक जाएंगे

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार (Aadhaar) से जुड़ी जानकारी को मुफ्त में अपडेट कराने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब आप 14 जून 2025 तक बिना किसी शुल्क के अपने आधार डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं। पहले यह सुविधा 14 दिसंबर 2024 तक थी, लेकिन अब UIDAI ने इसे छह महीने और बढ़ा दिया है। यह सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम से myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध होगी। अगर आप इस अवधि के बाद आधार अपडेट कराना चाहते हैं, तो आपको आधार केंद्रों पर जाकर शुल्क देना होगा।

यह भी देखें: आधार नियमों में बड़ा बदलाव! – अब निजी कंपनियां भी कर सकेंगी आपका आधार वेरिफिकेशन

14 जून के बाद आधार अपडेट के लिए देना होगा शुल्क

UIDAI के नए अपडेट के अनुसार, 14 जून 2025 के बाद आधार केंद्रों पर ऑफलाइन अपडेट कराने के लिए शुल्क देना होगा। हालांकि, अभी यह सुविधा myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त उपलब्ध है। UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस समय सीमा को बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य लाखों आधार धारकों को लाभ पहुंचाना है। UIDAI लगातार आधार कार्ड धारकों को अपने दस्तावेज़ अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने 10 साल से अधिक समय पहले आधार कार्ड बनवाया था और तब से इसमें कोई अपडेट नहीं कराया है।

आधार की जानकारी रिव्यू के लिए प्रोत्साहन

UIDAI आधार कार्ड धारकों को अपनी जानकारी की समीक्षा करने और समय पर अपडेट करने के लिए प्रेरित कर रहा है। हालांकि, यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह आपकी पहचान की सटीकता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। अगर आप भी अपने आधार को अपडेट कराना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन myAadhaar पोर्टल पर या नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हैं।

यह भी देखें भूल गए की आपका कौन सा मोबाइल नंबर है आधार से लिंक, नो टेंशन, यूं घर बैठे करें पता

भूल गए की आपका कौन सा मोबाइल नंबर है आधार से लिंक, नो टेंशन, यूं घर बैठे करें पता

यह भी देखें: आधार कार्ड से सिर्फ इतने सिम कार्ड खरीद सकते हैं! एक भी ज्यादा हुआ तो होगी बड़ी कार्रवाई!

कैसे करें आधार अपडेट ऑनलाइन?

अगर आप अपने आधार में बदलाव करना चाहते हैं, तो इसे ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  1. सबसे पहले myAadhaar पोर्टल पर जाएं।
  2. लॉगिन करें और नाम, लिंग, जन्मतिथि, और पता जैसी जानकारी को वेरिफाई करें।
  3. ‘अपडेट एड्रेस’ विकल्प पर क्लिक करें, फिर सहमति बॉक्स को टिक करके ‘अपडेट आधार ऑनलाइन’ पर जाएं।
  4. पते के प्रमाण (Address Proof) की स्कैन कॉपी अपलोड करें और आवश्यक प्रारूप में सहमति दें।
  5. सामान्य स्थिति में आधार अपडेट के लिए 50 रुपये शुल्क देना होता है, लेकिन 14 जून 2025 तक इसे मुफ्त किया गया है।
  6. डॉक्यूमेंट सबमिट करने के बाद एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) जेनरेट होगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

यह भी देखें: आधार-वोटर ID लिंक करना हुआ बेहद आसान! जानें 5 सबसे तेज़ तरीके

यह भी देखें Aadhaar Card गुम हो गया? घबराने की जरूरत नहीं! घर बैठे मिनटों में पाएं नया कार्ड

Aadhaar Card गुम हो गया? घबराने की जरूरत नहीं! घर बैठे मिनटों में पाएं नया कार्ड

Leave a Comment