Aadhaar Card Update: अब नाम, पता और फोटो अपडेट करना हुआ आसान – शुरू हुए 155 नए सेंटर, जानें लोकेशन

इंदौर में आधार कार्ड में बदलाव कराने के लिए 155 नए सेंटर खोले गए हैं, जिससे लोगों को अब जल्दी और आसानी से सेवा मिल सकेगी। प्रशासन ने सेंटरों की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है और मशीनों की संख्या भी बढ़ाई है ताकि कोई भी नागरिक बिना परेशानी के काम करा सके।

nishant2
By Nishant
Published on
Aadhaar Card Update: अब नाम, पता और फोटो अपडेट करना हुआ आसान – शुरू हुए 155 नए सेंटर, जानें लोकेशन
Aadhaar Card Update

Aadhaar Card Update: अगर आप भी अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव कराना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पिछले कुछ समय से आधार कार्ड में नाम, फोटो और पता बदलवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही थी। रोजाना लगभग 50,000 लोग आधार कार्ड में संशोधन करवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे थे, लेकिन लंबी कतारों और केंद्रों की क्षमता के कारण कई लोगों को बिना काम किए ही लौटना पड़ रहा था। इस बढ़ती समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने नई व्यवस्था शुरू की है।

इंदौर में 155 आधार सेंटरों की सुविधा

इंदौर में अब आधार कार्ड से संबंधित सभी कामों के लिए 155 सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर नाम, फोटो और पता में बदलाव, रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। खास बात यह है कि इन सेंटरों को बैंक और अस्पतालों जैसे प्रमुख स्थानों पर भी खोला गया है, जिससे आम नागरिकों को सहूलियत हो। अगर आप भी अपने आधार में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आप नजदीकी सेंटर पर जाकर आसानी से यह काम करवा सकते हैं।

सुविधाओं को लेकर प्रशासन की ओर से की गईं जरूरी पहलें

इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन और जिला ई-गर्वनेंस अधिकारी अतुल दुबे भी इन सेंटरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए सर्विस प्रोवाइडर को भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, इन सेंटरों पर कार्य करने के लिए मशीनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और अधिक से अधिक लोगों की सहायता की जा सके।

यह भी देखें बच्चों का आधार कार्ड बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना फ्यूचर में आएगी दिक्कतें

बच्चों का आधार कार्ड बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना फ्यूचर में आएगी दिक्कतें

आधार कार्ड में करेक्शन कराने के लिए प्रमुख सेंटर

इंदौर में आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर सेंटर बनाए गए हैं। कुछ प्रमुख स्थानों पर ये सेंटर निम्नलिखित हैं:

  • खेल प्रशाल, रेसकोर्स रोड
  • सिटी यूनियन बैंक द मेग्नेट न्यू पलासिया
  • धन ट्राइडेंट पीयू-4, विजय नगर
  • एमपीजीबी निपानिया
  • आरबीएल बैंक लि. ग्राउंड फ्लोर बिजनेस सेंटर आरएनटी मार्ग
  • यूबीआई स्कीम-78

इनके अलावा भी अन्य स्थानों पर आधार कार्ड से संबंधित काम करवाने के लिए केंद्र खुले हैं। सभी नागरिकों को अब आधार कार्ड के सभी काम आसानी से और बिना किसी परेशानी के हो सकेंगे।

यह भी देखें आधार कार्ड के माध्यम से डिजिटल सिग्नेचर कैसे करें? इसके फायदे क्या हैं

आधार कार्ड के माध्यम से डिजिटल सिग्नेचर कैसे करें? इसके फायदे क्या हैं

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें