Voter ID-Aadhaar Link: क्या वोटर आईडी को आधार से जोड़ना अनिवार्य है? नए सरकारी नियम और फायदे।

देश में वोटर आईडी को आधार से लिंक करने को लेकर लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं, सरकार और Election Commission of India की ओर से इस प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और मजबूत बनाना है

nishant2
By Nishant
Published on
Voter ID-Aadhaar Link: क्या वोटर आईडी को आधार से जोड़ना अनिवार्य है? नए सरकारी नियम और फायदे।
Voter ID-Aadhaar Link: क्या वोटर आईडी को आधार से जोड़ना अनिवार्य है? नए सरकारी नियम और फायदे।

देश में वोटर आईडी को आधार से लिंक करने को लेकर लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं, सरकार और Election Commission of India की ओर से इस प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और मजबूत बनाना है।

क्या आधार से लिंक करना अनिवार्य है?

वोटर आईडी को आधार से लिंक करना पूरी तरह अनिवार्य नहीं है, Election Commission of India ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया स्वैच्छिक (Voluntary) है यानी मतदाता अपनी इच्छा से आधार नंबर जोड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा न करने पर उनका नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा।

लिंक कराने का उद्देश्य क्या है?

सरकार का मकसद एक ही व्यक्ति के नाम पर बने कई वोटर आईडी (डुप्लीकेट एंट्री) को खत्म करना और फर्जी वोटिंग पर रोक लगाना है। इससे चुनावी सिस्टम अधिक सटीक और भरोसेमंद बन सकेगा।

ऐसे करें Voter ID को Aadhaar से लिंक

मतदाता अपने वोटर आईडी को आधार से जोड़ने के लिए कई आसान तरीके अपना सकते हैं:

यह भी देखें Aadhaar Biometric Update Details

उम्र के साथ बदलने लगे आपके उंगलियों के निशान? आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कब है जरूरी?

  • ऑनलाइन माध्यम:
    National Voters’ Service Portal पर जाकर लॉगिन करें और “Aadhaar Seeding” विकल्प चुनें।
  • मोबाइल ऐप:
    Voter Helpline App डाउनलोड कर आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
  • SMS और कॉल:
    रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजकर या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी यह काम किया जा सकता है।
  • ऑफलाइन तरीका:
    अपने नजदीकी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या निर्वाचन कार्यालय में जाकर फॉर्म 6B भरकर आधार लिंक करा सकते हैं।

आधार लिंक कराने के फायदे

  • डुप्लीकेट वोटर आईडी की पहचान आसान होगी
  • फर्जी मतदान पर रोक लगेगी
  • चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी
  • मतदाता सूची (Voter List) ज्यादा सटीक और अपडेटेड रहेगी

डेटा सुरक्षा पर क्या है व्यवस्था?

आधार और वोटर आईडी की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने डेटा प्रोटेक्शन से जुड़े नियम लागू किए हैं अधिकारियों के अनुसार, नागरिकों की निजी जानकारी का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा और इसे सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाता है।

वोटर आईडी को आधार से लिंक करना फिलहाल अनिवार्य नहीं है, लेकिन इससे चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी देखें Aadhaar PAN Link Deadline: 1 नवंबर से आधार के नए नियम लागू! PAN Link और KYC के Deadline की पूरी जानकारी

Aadhaar PAN Link Deadline: 1 नवंबर से आधार के नए नियम लागू! PAN Link और KYC के Deadline की पूरी जानकारी

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें