Aadhaar में सिर्फ एक बार बदल सकते हैं ये डिटेल्स! गलती की तो जिंदगी भर का पछतावा!

अगर Aadhaar में जेंडर या जन्मतिथि बदलने की सोच रहे हैं, तो सावधान! यह मौका सिर्फ एक बार मिलता है। अगर गलती हो गई, तो दोबारा सुधारना नामुमकिन होगा! जानिए UIDAI के सख्त नियम और बचें बड़ी परेशानी से!

nishant2
By Nishant
Published on
Aadhaar में सिर्फ एक बार बदल सकते हैं ये डिटेल्स! गलती की तो जिंदगी भर का पछतावा!

आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। आईडी प्रूफ के तौर पर लगभग हर जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। आधार कार्ड में यूजर्स की बायोग्राफी और डेमोग्राफी दोनों तरह की डिटेल्स मौजूद रहती हैं। अगर आधार कार्ड में किसी तरह की गलती हो जाए तो इससे बड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए UIDAI कार्ड धारक को अपनी डिटेल्स एडिट करने का ऑप्शन देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार में हर एक गलती को बार-बार ठीक नहीं किया जा सकता?

UIDAI आधार को अपडेट करने की सुविधा देता है, लेकिन इसके कुछ नियम निर्धारित हैं। आप आधार कार्ड में कुछ जानकारियों को तो कई बार बदल सकते हैं, लेकिन कुछ चीजों के लिए लिमिट सेट की गई है। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में नाम, पता, जेंडर और जन्मतिथि कितनी बार बदली जा सकती है।

यह भी देखें: Aadhaar Card Update करना है? पास के आधार केंद्र का पता ऐसे लगाएं – सिर्फ 1 मिनट में!

Aadhaar Card में कौन सी जानकारी कितनी बार बदल सकते हैं?

नाम में बदलाव

अगर आपके आधार कार्ड में आपका नाम गलत है या फिर किसी महिला को शादी के बाद सरनेम जोड़ना है, तो यह बदलाव सिर्फ 2 बार किया जा सकता है। दो बार के बाद आप आधार में दर्ज नाम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते। इसलिए नाम अपडेट करने से पहले पूरी सावधानी बरतें।

पता में बदलाव

अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना पता बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी भी तरह की लिमिट नहीं रखी गई है। आप अपने आधार में पता कितनी भी बार बदल सकते हैं। आप ऑनलाइन तरीके से बिजली बिल, पानी का बिल, रेंटल एग्रीमेंट जैसी डॉक्यूमेंट्स देकर खुद ही पता बदल सकते हैं या फिर आधार सेवा केंद्र जाकर इसे अपडेट करवा सकते हैं।

यह भी देखें Aadhaar Biometric Update Details

उम्र के साथ बदलने लगे आपके उंगलियों के निशान? आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कब है जरूरी?

यह भी देखें: आधार-पैन लिंक कराना पड़ा महंगा! अब देने होंगे ₹1000, तुरंत जानें नया नियम वरना होगा नुकसान

जेंडर और जन्मतिथि में बदलाव

अगर आप अपने आधार कार्ड में जेंडर या फिर जन्मतिथि बदलना चाहते हैं, तो ध्यान दें कि यह बदलाव जीवन में सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है। अगर इस बदलाव में कोई गलती हो जाती है, तो दोबारा इसे ठीक नहीं किया जा सकता। इसलिए जेंडर या जन्मतिथि बदलते समय पूरी सतर्कता बरतें और सही डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराएं।

UIDAI के नियम क्यों हैं जरूरी?

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो हर नागरिक की पहचान को प्रमाणित करता है। बार-बार जानकारी बदलने से डॉक्यूमेंट की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है और फर्जीवाड़े की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए UIDAI ने कुछ बदलावों पर सीमाएं लगाई हैं ताकि इसकी विश्वसनीयता बनी रहे।

यह भी देखें: बस 2 मिनट में बनाएं इंस्टेंट PAN! आधार से तुरंत अप्लाई करें और फ्री में डाउनलोड करें

यह भी देखें अभी नहीं किया आधार-पैन लिंक? आपके बैंक अकाउंट और इनकम पर लग सकता है ताला!

अभी नहीं किया आधार-पैन लिंक? आपके बैंक अकाउंट और इनकम पर लग सकता है ताला!

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें