आधार कार्ड पर पता बदलवाना अब और भी आसान! बिना किसी ‘एड्रेस प्रूफ’ के ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई।

कई आधार धारकों को वर्तमान पता बदलना होता है किंतु उनके पास कोई वैलिड एड्रेस प्रूफ नही होता है। ऐसे में UIDAI की तरफ से कुछ विकल्प दिए गए है जिनको जानकर आप आधार में एड्रेस बदल सकते है।

nishant2
By Nishant
Published on

हमारे देश के नागरिकों को आधार कार्ड काफी प्रकार की सरकारी एवं निजी सुविधा लेने में मदद करता है । किंतु काफी बार एड्रेस को लेकर सुविधा लेने में दिक्कत आने पर लोग एड्रेस अपडेट करना चाहते है। आधार कार्ड धारकों को UIDAI की तरफ से एक नई सेवा मिलने वाली है। इस सेवा के तहत उन आधार धारकों को आसानी होगी जिनके पास एड्रेस का प्रमाण नहीं है किंतु वो अपना वर्तमान एड्रेस बदलना चाहते है।

Aadhar Card Change of Address
Aadhar Card Change of Address

UIDAI की तरफ से इस सेवा के अंतर्गत आधार धारक के मौजूदा एड्रेस पर एक गोपनीय पिन वाली चिट्ठी भेजेगा। आधार धारक को इसी पिन को यूज करके अपने वर्तमान आधार एड्रेस को चेंज करना है। इस प्रकार से एड्रेस प्रूफ न रखने वाले लोगो के लिए ये खबर काफी अहम है।

बिना एड्रेस प्रूफ’ के आधार में पता बदलना

जिन लोगो के पास एड्रेस का कोई प्रूफ जैसे बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या बैंक खाता पासबुक आदि नहीं है। उनको UIDAI द्वारा 2 तरीको से आधार का एड्रेस बदलने के विकल्प मिलते है।

परिवार के मुखिया का आधार यूज करें

UIDAI की तरफ से यह सर्वाधिक सरल ऑप्शन है जिसमे जो लोग अपनी फैमिली के साथ रहने पर अपना एड्रेस उन्ही वाला कर सकते है। यहां पर आवेदक को परिवार के मुखिया से रिलेशन का प्रूफ जैसे राशन कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट या बर्थ सर्टिफिकेट आदि को दिखाना होगा।

यह भी देखें UIDAI का नया नियम: आधार कार्ड में गलत नाम सुधारना हुआ आसान, जानिए कैसे!

UIDAI का नया नियम: आधार कार्ड में गलत नाम सुधारना हुआ आसान, जानिए कैसे!

  • सबसे पहले आपने myAdhaaar पोर्टल को ओपन करना है।
  • Enter Adhaar No. and Captchaअपने 12 डिजिट का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन हो जाए।
  • यहां “Head of Family (HOF) based Address Update” का ऑप्शन चुने।Choosing Family Mermber Based Option
  • परिवार के मुखिया का आधार नंबर और अन्य डिटेल्स डाले।Fill Family Member Details
  • कोई एक रिलेशन प्रूफ का प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • अब मुखिया को आधार पोर्टल के द्वारा 30 दिन में इस अनुरोध को “स्वीकृति” देनी होगी।

स्व-घोषणा फॉर्म से एड्रेस अपडेशन

अब यदि जिन आधार धारकों के पास परिवार से संबंध का कोई वैलिड प्रूफ भी नही हो तो उनके लिए यह विकल्प है। UIDAI की तरफ से उन्हें एक कस फॉर्म मिलता है।

  • सबसे पहले आपने UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • वेबसाइट से “Self Declaration Form the Head of Family” वाला फॉर्म डाउनलोड करें।
  • अब फॉर्म में मुखिया से सभी डिटेल्स भरकर आप उसके एड्रेस के निवासी है, की घोषणा करेगा।
  • फॉर्म में साइन करके मुखिया का एड्रेस प्रूफ अपलोड करना है।
  • अंत में मुखिया को आधार पोर्टल पर इस अनुरोध को स्वीकृति देनी पड़ेगी।

ऑफिसर से एड्रेस अपडेशन करना

जिन आधार धारकों को पिछले दो तरीको से सफलता न मिले तो वो अपने एड्रेस को अपडेट करने में अधिकारी से एड्रेस का प्रमाण पत्र प्राप्त करें। इसका प्रोसेस इस प्रकार से होगा,

  • सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करें।
  • वेबसाइट से “Certificate for Adhaar Update” फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
  • आपने इस फॉर्म को किसी गैजेटेड ऑफिसर (ग्रुप A या B), तहसीलदार या स्थानीय पार्षद/ MLA/ MP से अटेस्ट करवाना है।
  • फॉर्म पर ऑफिसर की फोटो और मुहर हो।
  • अब इस फॉर्म को एड्रेस बदलने में डॉक्यूमेट की तरह यूज करना है।

आधार एड्रेस अपडेट से जुड़े प्वाइंट

ऑनलाइन एड्रेस अपडेट में 50 रुपए तक फीस लगती है। अपने पास आधार से लिंक एक्टिव मोबाइल रखे जिससे OTP वेरिफिकेशन का काम हो सके। एड्रेस चेंज करने में सामान्यतया 15 से 30 दिनों का टाइम लग सकता है।

यह भी देखें 1 नवंबर से बदल गए Aadhaar Update Rules, अब नाम, पता और मोबाइल अपडेट करें घर बैठे कुछ मिनटों में

1 नवंबर से बदल गए Aadhaar Update Rules, अब नाम, पता और मोबाइल अपडेट करें घर बैठे कुछ मिनटों में

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें