आधार धारकों को ज्यादा सेफ्टी देने के लिए UIDAI ने “लॉक/अनलॉक” की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा आधार को अनाधिकृत तरीके से यूज होने से सेफ्टी देती है। यदि आधार लॉक कर दे तो आधार में कोई भी तरीके का प्रमाणीकरण अस्थाई तौर नही हो सकेगा। यह लोगो की पहचान और गोपनीयता को पुख्ता करता है।

किसी का आधार कार्ड को बायोमेट्रिक तरीके से लॉक कर देना सेफ्टी के मामले में अहम स्टेप है किंतु इससे सेफ्टी की पूरी गारंटी नहीं होती है। इसके बावजूद आधार से जुड़ा वित्तीय घपला होने का डर है चूंकि इस लॉक से सिर्फ बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (अंगुलियों के निशान और आंख) की रोकथाम होती है।
आधार लॉक के “ऑफलाइन वेरिफिकेशन” की खामी
आधार का बायोमेट्रिक लॉक काफी सुरक्षित है किंतु यहां “ऑफलाइन वेरिफिकेशन” की बड़ी कमी फ्रॉड होने के रास्ते खोल देती है।
- लॉक के बाद भी जालसाज आधार को “QR Code” स्कैनिंग या “Adhaar XML/PDF” की मदद से ऑफलाइन यूज कर लेते है। इस काम में किसी सर्वर वेरिफिकेशन या OTP की जरूरत भी नहीं रहती है।
- ऑफलाइन वेरिफिकेशन प्रोसेस में सिर्फ मौजूदा कागजी डिटेल्स को वेरीफाई करते है। माहिर जालसाज दूसरे के आधार नंबर और नाम को यूज करके “नकली आईडी” बना लेते है। यह व्यक्ति की डिजिटल पहचान को खतरा पहुंचाता है।
इस प्रकार से बचाव होगा
आधार लॉक होने पर भी नुकसान से बचाव के लिए “मास्कड आधार” को यूज करें जोकि आधार के शुरू वाले 8 नंबर छिपाता है। ज्यादा सुरक्षित रहने के लिए अपने आधार की “फिजिकल कॉपी” को अच्छे से सम्हालकर रखे।
“आधार लॉक” होने पर भी खतरे
- अगर कोई जालसाज किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर यूज कर सके तो वह आसानी से OTP वेरिफिकेशन से बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकता है। चूंकि मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होते है।
- आधार में नाम, एड्रेस और जन्मतिथि का यूज “आइडेंटिटी थेफ्ट” में फ्रॉड करते है।
- फ्रॉड के कामों में “फेस ऑथेंटिकेशन” को कुछ खास कामों में यूज कर सकते है।
Related Links:
आधार नंबर भूल गए हैं? इन आसान स्टेप्स से मिनटों में करें ऑनलाइन रिकवर!
Aadhar Card पर आई बड़ी अपडेट! नया Order जारी, जानें क्या है आपके लिए जरूरी जानकारी!
ऑनलाइन आधार कार्ड लॉक/ अनलॉक करना
- सबसे पहले आपने UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करें।
- होम पेज में “My Adhaar” को चुनकर “Adhaar Service” ऑप्शन सेलेक्ट करें।

- अब आपने “Lock/ Unlock Adhaar” को चुनना है।

- अपने 12 डिजिट के आधार नंबर और कैप्चा कोड को डालकर “Send OTP” ऑप्शन चुने।
- मिले OTP को सही से दर्ज करें।
- अब आधार को “Lock/ Unlock” करने के विकल्प को यूज करें।
आज के दौर में हर किसी के लिए उसके बैंक और पर्सनल डेटा को सुरक्षित करना एक अहम मामला बनता जा रहा है। ऐसे में आधार कार्ड को लॉक करना और अन्य उपाय करने में ही फायदा है ताकि किसी भी जालसाजी से बचाव किया जा सके।




