घर बैठे बनाएं ये नया वाला आधार कार्ड! बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें

क्या आप भी नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं? UIDAI की नई सेवा से मिनटों में अपॉइंटमेंट बुक करें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और बिना लाइन में खड़े हुए आसानी से अपना आधार कार्ड पाएं। जानिए पूरी प्रक्रिया, जो आपके समय और मेहनत दोनों की बचत करेगी।

nishant2
By Nishant
Published on
घर बैठे बनाएं ये नया वाला आधार कार्ड! बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें

आधार कार्ड आज के समय में हमारी पहचान का एक प्रमुख दस्तावेज बन चुका है। बैंक, स्कूल, कॉलेज या नौकरी हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। हाल ही में आयकर विभाग ने आधार को पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य का नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया आपके लिए मददगार साबित होगी।

आधार कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया

नया आधार कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘बुक एन अपॉइंटमेंट‘ विकल्प को चुनें और ‘प्रोसीड टू बुक एन अपॉइंटमेंट‘ पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, ओटीपी से उसे वेरीफाई करें।

फिर ‘न्यू एनरोलमेंट’ का विकल्प चुनें और मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता आदि भरें। ‘सेव एंड प्रोसीड’ पर क्लिक करने के बाद फॉर्म की समीक्षा करें और ‘सबमिट‘ करें। इसके बाद आपको एक आईडी नंबर मिलेगा जिसे डाउनलोड कर लें। यह नंबर आधार सेंटर पर प्रस्तुत करना होगा।

आधार सेंटर पर प्रक्रिया

आधार सेंटर पर जाने के बाद आपको अपनी आईडी नंबर दिखानी होगी। यहां आपकी बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन रिकॉर्ड की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका आधार कार्ड तैयार होगा, जिसे 15 से 90 दिनों के भीतर आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

यह भी देखें Aadhaar में सिर्फ एक बार बदल सकते हैं ये डिटेल्स! गलती की तो जिंदगी भर का पछतावा!

Aadhaar में सिर्फ एक बार बदल सकते हैं ये डिटेल्स! गलती की तो जिंदगी भर का पछतावा!

आधार कार्ड के लिए जरुरी दस्तावेज

नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको निम्न दस्तावेज देने होंगे:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट (जिसमें जन्मतिथि हो)
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड

यह सभी दस्तावेज सही और पूर्ण होने चाहिए, ताकि प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए।

घर बैठे आधार कार्ड बनवाने के फायदे

ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आधार कार्ड बनवाना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। UIDAI की यह सेवा समय की बचत करती है और इसके जरिए आप लंबी लाइनों में खड़े होने से बच सकते हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सुरक्षित है, जिससे हर नागरिक को इसका लाभ मिल सके।

यह भी देखें Fake PAN Identification: असली और नकली पैन कार्ड की पहचान कैसे करें? QR कोड स्कैन करने का तरीका।

Fake PAN Identification: असली और नकली पैन कार्ड की पहचान कैसे करें? QR कोड स्कैन करने का तरीका।

1 thought on “घर बैठे बनाएं ये नया वाला आधार कार्ड! बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें”

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें