Aadhaar Update Fee Hike: UIDAI का बड़ा झटका! 1 अक्टूबर से आधार अपडेट पर लगेगा ज़्यादा पैसा, देखें New Fees List

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों को बड़ा झटका दिया है। 1 अक्टूबर, 2025 से विभिन्न आधार सेवाओं के लिए लगने वाले शुल्क में वृद्धि लागू हो गई है, यह फैसला लगभग पाँच वर्षों के बाद लिया गया है

nishant2
By Nishant
Published on
Aadhaar Update Fee Hike: UIDAI का बड़ा झटका! 1 अक्टूबर से आधार अपडेट पर लगेगा ज़्यादा पैसा, देखें New Fees List
Aadhaar Update Fee Hike: UIDAI का बड़ा झटका! 1 अक्टूबर से आधार अपडेट पर लगेगा ज़्यादा पैसा, देखें New Fees List

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों को बड़ा झटका दिया है। 1 अक्टूबर, 2025 से विभिन्न आधार सेवाओं के लिए लगने वाले शुल्क में वृद्धि लागू हो गई है, यह फैसला लगभग पाँच वर्षों के बाद लिया गया है, जिसका उद्देश्य आधार पारिस्थितिकी तंत्र की वित्तीय स्थिरता को मजबूत करना है।

यह भी देखें: 1 नवंबर से आधार कार्ड के नए नियम लागू! UIDAI ने किया बड़ा ऐलान, अब नाम, पता और मोबाइल नंबर को घर बैठे अपडेट करें, जानें पूरी प्रक्रिया

प्रमुख अपडेट और नई दरें

UIDAI द्वारा निर्धारित नई शुल्क संरचना इस प्रकार है:

  •  नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, या ईमेल पते में बदलाव के लिए अब ₹50 के बजाय ₹75 का शुल्क देना होगा।
  • फिंगरप्रिंट, आईरिस (आंख की पुतली), और फोटो अपडेट कराने के लिए शुल्क ₹100 से बढ़ाकर ₹125 कर दिया गया है।
  • दोनों प्रकार के अपडेट एक साथ कराने पर भी ₹100 के स्थान पर ₹125 का ही भुगतान करना होगा।
  •  पहचान/पते के प्रमाण के दस्तावेज़ अपडेट के लिए अब ₹50 की जगह ₹75 चुकाने होंगे।
  •  आधार कार्ड को डाउनलोड करने और रंगीन प्रिंट प्राप्त करने का शुल्क ₹30 से बढ़ाकर ₹40 कर दिया गया है। 

यह भी देखें: e-Aadhaar App: अब आधार कार्ड अपडेट करें घर बैठे, नहीं लगना होगा लाइन में

यह भी देखें जल्द करें Aadhaar अपडेट! वरना बंद हो जाएंगी बैंकिंग सेवाएं और लगेगा भारी जुर्माना

जल्द करें Aadhaar अपडेट! वरना बंद हो जाएंगी बैंकिंग सेवाएं और लगेगा भारी जुर्माना

छूट और ऑनलाइन सुविधा

राहत की बात यह है कि बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु के बीच) पहले की तरह ही मुफ्त  रहेगा, इसके अलावा, निवासी MyAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दस्तावेज़ अपडेट सेवा का लाभ 14 जून 2026 तक मुफ्त में ले सकते हैं। 

ये नई दरें 30 सितंबर, 2028 तक लागू रहेंगी, जिसके बाद अक्टूबर 2028 में इनकी समीक्षा की जाएगी। निवासी आधिकारिक UIDAI वेबसाइट पर नवीनतम शुल्क सूची और सेवाओं की जानकारी देख सकते हैं। 

यह भी देखें mAadhaar App से नहीं हो रहा अपडेट? बिना इंटरनेट के बदलें Aadhaar में Address और Mobile Number, जानें आसान तरीका

mAadhaar App से नहीं हो रहा अपडेट? बिना इंटरनेट के बदलें Aadhaar में Address और Mobile Number, जानें आसान तरीका

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें