अगर उंगलियों के निशान (Fingerprints) पूरी तरह घिस जाएं, तो आधार वेरिफिकेशन कैसे होगा?

देश के काफी लोग आधार कार्ड की मदद से सरकारी सेवाओं में लाभार्थी बने है। किंतु कुछ लोगो को उम्र बढ़ने के साथ फिंगरप्रिंट घिस जाने से आधार ऑथेंटिकेशन में दिक्कत होती है। ऐसे लोगो को UIDAI के कुछ वैकल्पिक समाधानों को आजमाना चाहिए।

nishant2
By Nishant
Updated on

आधार कार्ड को किसी सरकारी सेवा या वित्तीय लेनेदेन का मामले में सर्वोत्तम दस्तावेज समझा जाता है। किंतु ये खास सुविधा कुछ लोगो के लिए मुश्किल भी बन जाती है चूंकि कुछ लोगो की अंगुलियों के निशान घिस जाने पर बायोमेट्रिक नही हो पाता है।

Aadhaar Verification without Fingerprints
Aadhaar Verification without Fingerprints

ऐसा देखा गया है कि व्यक्ति की आयु बढ़ने के साथ ही उनकी अंगुलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) धुंधले पड़ने लगते है। इसी वजह से आधार ऑथेंटिकेशन के काम में दिक्कत होती है। किंतु जो भी लोग इस परेशानी से जूझ रहे हो तो उनको UIDAI की तरफ से कुछ प्रावधान मिलते है।

फिंगरप्रिंट घिसने पर समाधान

अगर किसी के आधार में फिंगरप्रिंट यूज नहीं हो रहे हो तो उनको आंखो की पुतली (आइरिश) को स्कैन करने का ऑप्शन मिलता है। इसको फिंगरप्रिंट के मुकाबले ज्यादा सटीक एवं सेफ भी मानते है चूंकि आखों का पैटर्न आयु बढ़ने पर बदलते है। ऐसे में परेशान व्यक्ति को आधार सर्विस सेंटर में जाकर फिंगरप्रिंट की जगह पर आंखो की पुतली को स्कैन करके आधार डेटाबेस में जोड़ना है।

इन कामों में रुकावट हो सकती है

सभी व्यक्ति के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स रहती है और आधार में व्यक्ति की अंगुलियों के निशान भी रहते है। यह फिंगरप्रिंट काफी कामों में यूज होते है और इन्ही के कुछ कामों न मेल खाने में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। अब आप यह भी जान ले कि वो कौन से काम है जिनमे आपको समस्या होगी।

फ्री राशन लेने में

जिनके भी फिंगरप्रिंट नही आ रहे हो तो उनके परिवार को मिलने वाला फ्री राशन लेने में परेशानी होगी। वो ऐसे चूंकि जिस समय आप राशन के डीलर की दुकान जायेंगे तो उसके फिंगरप्रिंट लेने पर ही राशन प्रदान होगा।

मोबाइल सिम पाने में

जिनके फिंगरप्रिंट धुंधले हो गए हो तो उनको नया सिम लेने या पोर्ट करने में काफी परेशानी हो सकती है। अब सिम कार्ड लेते समय पर आधार नंबर के साथ फिंगरप्रिंट भी देने होते है।

यह भी देखें Baal Aadhaar Card 2025: 5 साल से छोटे बच्चों का 'ब्लू आधार' सिर्फ 3 Docs से बनवाएं Free! जानें पूरी प्रक्रिया

Baal Aadhaar Card 2025: 5 साल से छोटे बच्चों का 'ब्लू आधार' सिर्फ 3 Docs से बनवाएं Free! जानें पूरी प्रक्रिया

Related Links:

आधार कार्ड के 12 अंक रैंडम नंबर नहीं, ये हैं एक विशेष ‘मैथमेटिकल कोड’ क्या आप जानते हैं? देखें

बिना आधार कार्ड के भी क्या सरकारी योजनाओं का मिल सकता है लाभ? कहाँ जरूरी है आधार, जानिए कानूनी अधिकार।

अंगुलियों के निशान घिसने पर आधार वेरिफिकेशन

अगर किसी का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन असफल हो जाता हो तो UIDAI के इन विकल्पों पर जरूर विचार करें,

  • आखों की पुतली का स्कैनिंग सबसे कारगर उपाय रहेगा जोकि अंगुलियों के निशान के मुकाबले ज्यादा भरोसेमंद है। आयु का आइरिश पर कोई असर नहीं पड़ता है।
  • आप चाहे तो बायोमेट्रिक देने के स्थान पर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करके अपना वेरिफिकेशन करवा लें, ये एक सेफ तरीका भी है।
  • अपने नजदीक के आधार सर्विस सेंटर में फिर से बायोमेट्रिक कैप्चर करवा लें। अब कर्मी “एक्सेप्शन” मोड को यूज कर सकता है। Aadhaar Fingerprints Verification
  • आपको UIDAI फेस ऑथेंटिकेशन या eKYC का भी ऑप्शन देता है।

SC ने बुगुर्ग को राहत दी

एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है कि उम्र के साथ फिंगरप्रिंट के धुंधले पड़ जाने की वजह से उनको बायोमेट्रिक डिटेल्स को सिर्फ आइरिश से ही अपडेट करने की अनुमति मिले। कोर्ट ने भी UIDAI को इस मांग को अस्वीकृत करने के बजाए समाधान निकालने को कहा है।

यह भी देखें Aadhaar Card Update: फ्री में बनेगा आधार कार्ड घर बैठे, जानिए इसके लिए क्या करना होगा

Aadhaar Card Update: फ्री में बनेगा आधार कार्ड घर बैठे, जानिए इसके लिए क्या करना होगा

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें