Fake PAN Identification: असली और नकली पैन कार्ड की पहचान कैसे करें? QR कोड स्कैन करने का तरीका।

डिजिटल युग में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच आयकर विभाग (Income Tax Department) ने पैन कार्ड की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं, आजकल बाजार में फर्जी पैन कार्ड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका इस्तेमाल वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है, आपकी सुरक्षा के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके हाथ में मौजूद पैन कार्ड असली है या नहीं

nishant2
By Nishant
Published on
Fake PAN Identification: असली और नकली पैन कार्ड की पहचान कैसे करें? QR कोड स्कैन करने का तरीका।
Fake PAN Identification: असली और नकली पैन कार्ड की पहचान कैसे करें? QR कोड स्कैन करने का तरीका।

डिजिटल युग में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच आयकर विभाग (Income Tax Department) ने पैन कार्ड की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं, आजकल बाजार में फर्जी पैन कार्ड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका इस्तेमाल वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है, आपकी सुरक्षा के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके हाथ में मौजूद पैन कार्ड असली है या नहीं। 

जुलाई 2018 के बाद वाले कार्ड्स में खास सुरक्षा 

आयकर विभाग ने जुलाई 2018 के बाद से जारी किए गए सभी नए पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड (e-PAN) में एक ‘एन्हांस्ड क्विक रिस्पांस’ (QR) कोड जोड़ना शुरू कर दिया है। इस क्यूआर कोड में कार्डधारक का नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर जैसे एन्क्रिप्टेड विवरण मौजूद होते हैं। 

स्मार्टफोन से ऐसे करें QR कोड स्कैन (स्टेप-बाय-स्टेप) 

पैन कार्ड की प्रामाणिकता की जाँच करना अब बेहद आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें: 

यह भी देखें Aadhaar Card Update Rules: अब आधार से जुड़े सभी अपडेट होंगे एक जगह! UIDAI का नया पोर्टल जानें कैसे करेगा आपकी मदद

Aadhaar Card Update Rules: अब आधार से जुड़े सभी अपडेट होंगे एक जगह! UIDAI का नया पोर्टल जानें कैसे करेगा आपकी मदद

  • अपने स्मार्टफोन के ‘Play Store’ पर जाएं और ‘PAN QR Code Reader’ ऐप इंस्टॉल करें ध्यान रहे कि ऐप का डेवलपर ‘NSDL e-Governance Infrastructure Limited’ (अब Protean) ही हो।
  • ऐप खोलते ही आपके फोन का कैमरा सक्रिय हो जाएगा। कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड पर कैमरा फोकस करें।
  • स्कैन होते ही फोन की स्क्रीन पर व्यक्ति की फोटो और सभी डिजिटल जानकारी दिखाई देगी, यदि यह जानकारी कार्ड पर छपे विवरण से मेल खाती है, तो कार्ड असली है। 

फिजिकल और ऑनलाइन तरीके से भी करें पहचान

  • सुरक्षा फीचर्स: असली पैन कार्ड में एक होलोग्राम, उच्च गुणवत्ता वाली प्रिंटिंग और प्रकाश के सामने रखने पर दिखने वाला वॉटरमार्क (अक्सर शेर की छवि के साथ) होता है।
  • वेबसाइट वेरिफिकेशन: आप आयकर विभाग के आधिकारिक E-filing Portal पर जाकर ‘Quick Links’ में ‘Verify Your PAN’ विकल्प चुनकर भी कार्ड की सत्यता जांच सकते हैं। 

सरकार जल्द ही ‘पैन 2.0’ (PAN 2.0) प्रोजेक्ट भी लॉन्च करने जा रही है, जो इस व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल, पेपरलेस और और भी अधिक सुरक्षित बना देगा। 

यह भी देखें Aadhaar Virtual ID: क्या है VID और इसे जनरेट करने का सबसे आसान तरीका? जानें इसके फायदे और यूज़

Aadhaar Virtual ID: क्या है VID और इसे जनरेट करने का सबसे आसान तरीका? जानें इसके फायदे और यूज़

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें