आधार कार्ड खो जाने पर क्या पुराना नंबर ‘डीएक्टिवेट’ कर नया लेना संभव है? जानिए इससे संबंधित नियम

हमारे देश में लगभग हर जरूरी काम और सेवा पाने में आधार कार्ड को जरूरी माना जाता है। किंतु कुछ लोगो का आधार कार्ड खो जाने पर वो काफी परेशान हो जाते है। ऐसे में UIDAI की तरफ से बनाए गए प्रावधानों से मदद हो सकेगी।

nishant2
By Nishant
Published on

किसी भी व्यक्ति के लिए उसका आधार कार्ड गम जाना एक चिंताजनक बात हो सकती है। ऐसे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है चूंकि वर्तमान समय में खोए आधार को फिर से प्राप्त करना काफी सरल और ऑनलाइन हो चुका है।

Aadhaar Number Deactivation Process
Aadhaar Number Deactivation Process

UIDAI ने लोगो की सुविधा के लिए खोए आधार कार्ड को ऑनलाइन myAdhaar एप से पुराने वाले आधार नंबर को फिर से रिट्रीव कर पाएंगे। अब हम आपको खोए आधार कार्ड के समाधान से जुड़ी जरूरी डिटेल्स देंगे।

आधार नंबर ‘डीएक्टिवेट’ कर नया लेना

किसी भी देशवासी का आधार कार्ड अद्वितीय पहचान है जोकि उसको UIDAI की तरफ से पूरे जीवनकाल में सिर्फ एक ही बार मिलता है। आधार कार्ड खोने की स्थिति में पुराने वाले आधार नंबर को डीएक्टिवेट करके नए आधार नंबर को लेने का UIDAI कोई प्रावधान नहीं करता है। इसकी वजह उस व्यक्ति आधार का बायोमेट्रिक (अंगुलियों-आंखो के निशान) और जनसांख्यिकी रिकॉर्ड से लिंक होना है।

आधार खोने पर समाधान

यदि किसी व्यक्ति का आधार गुम गया हो तो उनको नजदीकी आधार सर्विस सेंटर में जाकर अपनी आधार नामांकन की स्लिप या आधार नंबर को देना होगा। आपके आधार बायोमेट्रिक वेरिफाई हो जाने पर कर्मी आपको ई-आधार प्रिंटआउट प्रदान करेगा और आपसे 30 रुपए शुल्क लिया जाएगा।

यह भी देखें UIDAI ने बदले नाम, पता और मोबाइल अपडेट के नियम 2025, पैन लिंक की आखिरी तारीख भी जानें

UIDAI ने बदले नाम, पता और मोबाइल अपडेट के नियम 2025, पैन लिंक की आखिरी तारीख भी जानें

ऑनलाइन आधार कार्ड रिकवर करना

  • सबसे पहले आपने UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • होम पेज में “MyAdhaar” विकल्प को चुनकर “Retrieve Lost or Forgotten UID/EID” सेलेक्ट करें। Retrieve Lost or Forgotten UID or EID
  • यहां पर अपने नाम, लिंक मोबाइल नंबर और दूसरे डिटेल्स डाले। Enter Adhaar Details and OTP
  • मिले OTP को वेरिफाई करने पर SMS से UID/ EID नंबर प्राप्त होगा।

खोए आधार से जुड़ी खास बातें

  • अगर किसी के द्वारा जानकर दूसरा आधार बनाने की कोशिश होती है तो UIDAI के सिस्टम में इसको “डुप्लीकेट” की तरह से चिन्हित करके एप्लीकेशन रद्द होगी।
  • किसी के आधार को सिर्फ उन कंडीशन में “इनैक्टिव” करेंगे जब उसके डेटा में कोई खास विसंगति आए या सुरक्षा की दृष्टि से स्वयं UIDAI ऐसे करें।
  • किसी के आधार कार्ड खोने या डिटेल्स गलती, में आधार सेंटर जाकर बायोमेट्रिक अपडेट करने में आधार अपडेट करना चाहिए।

Related Links:

अब आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलना हुआ मुश्किल! बदले गए नए नियम, इस गलती पर कार्ड हो जाएगा ब्लॉक

बिना आधार कार्ड के भी क्या सरकारी योजनाओं का मिल सकता है लाभ? कहाँ जरूरी है आधार, जानिए कानूनी अधिकार।

“आधार डिएक्टिवेशन” होने के नियम

UIDAI ने आधार की सेफ्टी और शुद्धता को ध्यान में रखकर “आधार डिएक्टिवेशन” के नियमों को तैयार किया है। यह काम आसान नहीं अपितु कुछ खास दशाओं में ही हो सकता है –

  • किसी परिजन के मरने पर myAdhaar पोर्टल पर इसकी रिपोर्ट करें ताकि आधार का दुरुपयोग न हो।
  • त्रुटिपूर्ण प्रमाण पत्र, गलत बायोमेट्रिक्स या डुप्लीकेट आधार डाटा आदि की दशा में अस्थाई तौर पर बंद कर सकते है।
  • 5 से 15 साल उम्र के बच्चे का जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट न करने पर आधार डीएक्टिवेट हो जाता है।

यह भी देखें Aadhar Card Date of Birth Update

अब आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलना हुआ मुश्किल! बदले गए नए नियम, इस गलती पर कार्ड हो जाएगा ब्लॉक

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें