ऐसे करें Aadhaar PVC Card Status घर बैठे चेक, जानें क्या है तरीका

nishant2
By Nishant
Published on

वर्तमान समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। आधार कार्ड को अधिक टिकाऊ और ले जाने में सुविधाजनक बनाने के लिए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार पीवीसी कार्ड पेश किया। यह पीवीसी कार्ड आधार कार्ड का एक ठोस और मजबूत रूप है। यदि आपने आधार पीवीसी कार्ड के लिए आवेदन किया है और Aadhaar PVC Card Status देखना चाहते हैं, तो हम यहाँ आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति चेक करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं।

Check Aadhaar PVC Card Status: आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति कैसे जांचें
Check Aadhaar PVC Card Status

Aadhaar PVC Card क्या है?

आधार पीवीसी कार्ड एक नवीनतम रूप है जिसमें की कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ फोटोग्राफ और जनसांख्यिकीय विवरण सहित डिजिटल हस्ताक्षरित होता है। इसका पूरा नाम है ‘पॉलीविनाइल क्लोराइड’ (PVC) आधार कार्ड। इसके कुछ मुख्य विशेषताएं हैं:

  1. पोर्टेबिलिटी और टिकाऊपन: पीवीसी कार्ड हल्का और आकार में छोटा होता है, इसे आसानी से वहन किया जा सकता है और यह अधिक टिकाऊ होता है।
  2. सुरक्षा सुविधाएं: इसमें विभिन्न सुरक्षा तत्व होते हैं, जैसे कि एक डिजिटल हस्ताक्षरित क्यूआर कोड, जो फर्जीवाड़ा रोकने में मदद करता है।
  3. व्यक्तिगत जानकारी: कार्ड में व्यक्ति की फोटोग्राफ और जनसांख्यिकीय विवरण होते हैं, जैसे कि नाम, पता, जन्म तिथि आदि।

आधार पीवीसी कार्ड एक सुविधाजनक और सुरक्षित तरीका है आधार की जानकारी को संग्रहीत और प्रदर्शित करने का, जो कि प्लास्टिक कार्ड के रूप में आता है।

Aadhaar PVC Card Status कैसे देखें:

अपने आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति जांचने के लिए, इन सरल चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर में “Check Aadhaar PVC Card Status” लिंक पर क्लिक करें।

Check Aadhaar PVC Card Status- आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति कैसे जांचें

  • यहाँ पर आपको अपना SRN नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक कर लेना है।

Check Aadhaar PVC Card Status- आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति कैसे जांचें

  • अब आपको स्क्रीन पर अपने आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति (Aadhaar PVC Card Status) दिखाई देगी।

Check Aadhaar PVC Card Status FAQs-

आधार पीवीसी कार्ड क्या है?

PVC आधार कार्ड UIDAI द्वारा जारी किया गया आधार कार्ड का नया संस्करण है, जो पोर्टेबल और टिकाऊ है। इसमें डिजिटल हस्ताक्षरित क्यूआर कोड के साथ फोटो और व्यक्तिगत जानकारी होती है और यह कई सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।

यह भी देखें असली Aadhaar Card का इस्तेमाल कर रहे हैं? जानिए क्यों ये बन सकती है आपकी सबसे बड़ी गलती!

असली Aadhaar Card का इस्तेमाल कर रहे हैं? जानिए क्यों ये बन सकती है आपकी सबसे बड़ी गलती!

आधार कार्ड की PVC स्टेटस चेक करने के लिए मेरे मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ना जरूरी है क्या?

नहीं, आपके पास SRN नंबर होना चाहिए, जो की कार्ड ऑर्डर करने के बाद मिली रसीद में होता है।

आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करने के लिए क्या कोई शुल्क होता है?

हां, आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करने के लिए 50 रुपये का शुल्क होता है।

क्या आधार पीवीसी कार्ड सरकार द्वारा जारी किया गया दस्तावेज़ है?

हां, आधार पीवीसी कार्ड सरकार द्वारा जारी किया गया दस्तावेज़ है जो वैध पहचान और पते के सबूत के रूप में काम करता है।

यह भी देखें PAN Card खो जाने पर क्या करें? जानें घर बैठे नया कार्ड पाने का आसान तरीका!

PAN Card खो जाने पर क्या करें? जानें घर बैठे नया कार्ड पाने का आसान तरीका!

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें