क्या आधार कार्ड का पता (Address) बदलने से बदल जाएगा आपका पुराना डेटा?

काफी लोगो को अपने आधार कार्ड में किन्ही कारणों से वर्तमान पते को बदलने की जरूरत पड़ती है। काफी लोग चिंतित रहते है कि एड्रेस चेंज करने से उनके पुराने आधार डाटा पर कोई प्रभाव तो नही पड़ेगा। इस मामले में सही जानकारी UIDAI ने जारी की है।

nishant2
By Nishant
Published on

काफी लोगो को एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट होने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में पते से जुड़ी सुविधा पाने के लिए आधार कार्ड में भी एड्रेस बदलना पड़ जाता है। काफी लोग अपने आधार कार्ड में पता बदलने को लेकर संशय रखते है। याद रखे कि किसी व्यक्ति के आधार कार्ड में सही एड्रेस होना जरूरी है जिससे उसको विभिन्न सर्विस का सही से लाभ मिलता रहे।

Aadhar Card Address Data
Aadhar Card Address Data

काफी लोगो को इस बात का डर रहता है कि अगर वो आधार कार्ड का एड्रेस चेंज करते है तो उनके पुराने रिकॉर्ड या डिटेल्स डिलीट हो जाएगी। किंतु ऐसा कुछ नही होगा चूंकि आधार कार्ड में अपडेशन का काम पूरी तरह से सेफ है जोकि किसी के भी पुराने डेटा को हानि नहीं देता है।

पता बदलने पर आधार के डाटा पर असर

UIDAI के आधार डेटाबेस में एड्रेस एक “स्पेसिफिक फील्ड” जिसमे बदलाव दूसरे डेटा को प्रभावित नहीं करता है। इस प्रकार से एड्रेस अपडेट होने पर कोई अन्य डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक डिटेल्स (फिंगरप्रिंट और आइरिश) नही बदलते है।

आधार एड्रेस की जरूरी बाते

  • UIDAI के आधार डेटाबेस में एड्रेस की हिस्ट्री का रिकॉर्ड भी सुरक्षित होता है जोकि व्यक्ति द्वारा पता बदलने का समय और वजह को बताता है।
  • आधार में एड्रेस बदलवाले का प्रोसेस बायोमेट्रिक पहचान से अलग है।
  • कोई भी व्यक्ति UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट या आधार सर्विस सेंटर की मदद से अपना एड्रेस अपडेट कर सकता है।

ऑनलाइन आधार एड्रेस बदलना

  • सबसे पहले UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करें।
  • होम पेज में “Login” बटन को दबाए।Chooseing Login Option
  • अब 12 डिजिट का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “Send OTP” दबाए। Enter Adhaar No. and Captcha
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर पर मिले OTP को दर्ज करें।
  • डैशबोर्ड पर “Address Update” ऑप्शन को चुने। Choosing Address Update Option
  • इसके बाद “Update Aadhaar Online” को क्लिक करके “Address” ऑप्शन को चुने।
  • फिर “Proceed to Update Aadhaar” ऑप्शन चुने।
  • मिले फॉर्म में अपने मौजूदा पते को टाइप करें।
  • यहां एड्रेस प्रूफ के तौर पर किसी वैलिड दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, मतदाता पत्र, बिजली बिल या बैंक पासबुक आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करके “Next” बटन दबाए।
  • यहां आपको 50 रुपए की ऑनलाइन फीस भी देनी है।
  • पेमेंट होने पर आपोक एक पावती (URN) भी मिलेगी जिससे आप रिक्वेस्ट का स्टेटस देख सकेंगे।

Related Links:

अब आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलना हुआ मुश्किल! बदले गए नए नियम, इस गलती पर कार्ड हो जाएगा ब्लॉक

यह भी देखें Aadhaar Address Change: नया घर शिफ्ट किया? अब सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बदलें Aadhaar का पता, जानें New UIDAI Process

Aadhaar Address Change: नया घर शिफ्ट किया? अब सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बदलें Aadhaar का पता, जानें New UIDAI Process

बिना आधार कार्ड के भी क्या सरकारी योजनाओं का मिल सकता है लाभ? कहाँ जरूरी है आधार, जानिए कानूनी अधिकार।

आधार एड्रेस अपडेट के पॉइंट्स

  • UIDAI द्वारा आपके डॉक्यूमेंट्स को वेरीफाई करने में 7 से 15 दिन लगा सकते है।
  • आपके मोबाइल का आधार से लिंक होना जरूरी है चूंकि इसमें OTP की जरूरत होगी।
  • अप्लाई करने के बाद आपने “Check Enrollment & Update Status” से अप्लाई स्टेटस चेक करना है।

आधार में एड्रेस अपडेट होने पर अपने आधार की ई – आधार कॉपी को डाउनलोड करके अपडेट को वेरीफाई कर लें कि डिटेल्स ठीक से अपडेट हुए है या नही।

यह भी देखें बच्चों का Aadhaar Card बनवाना है? जानें माता-पिता के आधार की कितनी होगी जरूरत!

बच्चों का Aadhaar Card बनवाना है? जानें माता-पिता के आधार की कितनी होगी जरूरत!

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें