Address Update without Proof: पास में कोई डॉक्यूमेंट नहीं है? फिर भी ‘Address Validation Letter’ के जरिए बदलें आधार का पता।
आधार कार्ड आज के समय में हमारे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है, बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है लेकिन कई बार लोग नए शहर या घर में शिफ्ट होते हैं और उनके पास पते का कोई वैध प्रमाण (Proof of Address) नहीं होता। ऐसे में आधार में पता अपडेट कराना एक बड़ी चुनौती बन जाता है